1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: ऑटो रिक्शा ने सड़क पार कर रहे 2 लोगों को उड़ाया, एक की मौत, सामने आया CCTV

मुंबई: ऑटो रिक्शा ने सड़क पार कर रहे 2 लोगों को उड़ाया, एक की मौत, सामने आया CCTV

 Reported By: Atul Singh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 23, 2024 09:18 am IST,  Updated : Jul 23, 2024 09:30 am IST

ये घटना 16 जुलाई दोपहर एक बजे की है लेकिन इसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने सड़क पार कर रहे 2 लोगों को उड़ाया है।

Bandra- India TV Hindi
ऑटो रिक्शा ने सड़क पार कर रहे 2 लोगों को उड़ाया Image Source : CCTV SCREENGRAB

मुंबई: बांद्रा में एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने सड़क पार कर रहे 2 लोगों को उड़ा दिया है। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है और दूसरा शख्स बुरी तरह घायल हुआ है। ये घटना 16 जुलाई दोपहर एक बजे की है लेकिन इसका सीसीटीवी अब सामने आया है। 

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना 

ये हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसमें देखा जा सकता है कि 2 लोग सड़क पार कर रहे हैं। अचानक एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा आता है और उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ जाता है। अचानक हुए हादसे से इलाके में हड़कंप मच जाता है और मौके पर भारी भीड़ जमा हो जाती है। 

सोमवार को भी हुआ था एक हादसा

मुंबई में सोमवार को भी एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने दो ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी थी। इस घटना में दोनों ऑटो रिक्शा चालक और दो यात्री घायल हो गए थे। ऑडी ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। मुलुंड पुलिस ने आरोपियों की कार को जब्त कर लिया था। एक ऑटो रिक्शा चालक की हालत गंभीर बताई जा रही थी।

इससे पहले 7 जुलाई को वर्ली में भी सड़क हादसा हुआ था। एक बीएमडब्ल्यू कार ने एनी बेसेंट रोड वर्ली में एक स्कूटर पर सवार दंपती को टक्कर मार दी थी, जिसमें महिला की मौत हो गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।