1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में 2 बार बालाओं पर जानलेवा हमला, चाकू से वार कर फरार हो गया हमलावर

मुंबई में 2 बार बालाओं पर जानलेवा हमला, चाकू से वार कर फरार हो गया हमलावर

 Published : Apr 02, 2022 12:44 pm IST,  Updated : Apr 02, 2022 12:47 pm IST

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कांदिवली के चारकोप में 2 बार बालाओं पर शुक्रवार रात जानलेवा हमला हो गया। इस हमले में ऑकेस्ट्रा बार में काम करने वाली दोनों युवतियों को गहरी चोट आई हैं।

Mumbai Crime- India TV Hindi
Mumbai Crime Image Source : INDIA TV

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कांदिवली के चारकोप में 2 बार बालाओं पर शुक्रवार रात जानलेवा हमला हो गया। इस हमले में ऑकेस्ट्रा बार में काम करने वाली दोनों युवतियों को गहरी चोट आई हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हमलावर ने चाकू से दोनों पर किया अटैक

मालाड वेस्ट के पुष्पा पार्क इलाके में रहने वाले आरोपी ने एक ऑकेस्ट्रा बार में काम करने वाली 2 बार बालाओं पर चाकू से अचानक हमला कर दिया, जिसमें एक युवती के दाहिने हाथ पर गहरा जख्म हो गया, जबकि उसे बचाने के चलते उसकी बहन भी बुरी तरह घायल हो गई। आरोपी का नाम संजय सुर्वे बताया जा रहा है।

ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया आरोपी

जानकारी के अनुसार हमलावर ने दोनों युवतियों पर ताबड़तोड़ धारदार चाकू से हमला किया और हमला करके फौरन फरार हो गया। इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच चारकोप पुलिस कर रही है। वहीं दोनों घायल युवतियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस नेआईपीसी की धारा 324 और 354 के तहत केस दर्ज किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।