1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई
  4. मुंबई: माटुंगा में बिग बाजार के स्टोर में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

मुंबई: माटुंगा में बिग बाजार के स्टोर में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 29, 2019 07:30 pm IST,  Updated : Apr 29, 2019 07:30 pm IST

मुंबई के माटुंगा पश्चिम इलाके में एक मंजिला इमारत में स्थित बिग बाजार के स्टोर में सोमवार दोपहर को आग लग गई।

माटुंगा में बिग बाजार...- India TV Hindi
माटुंगा में बिग बाजार के स्टोर में आग

मुंबई: मुंबई के माटुंगा पश्चिम इलाके में एक मंजिला इमारत में स्थित बिग बाजार के स्टोर में सोमवार दोपहर को आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि आग को बुझाने के अभियान में कम से कम दमकल की पांच गाड़ियां, एक त्वारित प्रतिक्रिया वाहन, एक ऐंबुलेंस और दमकल के कई कर्मी लगाए गए। 

उन्होंने बताया कि आग लगने के वक्त स्टोर के अंदर मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए थे। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग लगने का कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। mumbai से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र