1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. न्‍यूज
  4. महाराष्‍ट्र: ठाणे के डोम्बिवली की कैमिकल फैक्‍ट्री में भीषण आग, दमकल की 8 गाडि़यां मौके पर

महाराष्‍ट्र: ठाणे के डोम्बिवली की कैमिकल फैक्‍ट्री में भीषण आग, दमकल की 8 गाडि़यां मौके पर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 20, 2019 12:26 pm IST,  Updated : Apr 20, 2019 12:26 pm IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की डोम्बिवली एमआईडीसी में स्थित एक रसायन संयंत्र में शनिवार सुबह भयंकर आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Dombivli fire- India TV Hindi
Dombivli fire

महाराष्‍ट्र के ठाणे जिले की डोम्बिवली एमआईडीसी में स्थित एक रसायन संयंत्र में शनिवार सुबह भयंकर आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आठ दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। 

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) प्रमुख संतोष कदम ने बताया, ‘‘डोम्बिवली एमआईडीसी में मंपदा थाना के पीछे स्थित रसायन संयंत्र में सुबह 6.55 बजे आग लगनी शुरू हुई।’’ मंपदा थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आग पर काबू पाने के लिए आठ दमकल गाड़ियों को भेजा गया है। हालांकि, 10 बजे तक आग लगी हुई थी और दमकल कर्मचारी इस पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।’’ 

दमकल सूत्रों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आग से निकल रहा काला धुआं संयंत्र के आसपास इलाके में छा गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र