मुंबई: मुंबई में नगर निगम के अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उपनगर कांदिवली में कपड़े के एक गोदाम में आग लगने से झुलसे चार लोगों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि MIDC बस स्टॉप के पास दामू नगर में कपड़े के गोदाम में आग लगने की रिपोर्ट मिली।
Related Stories
उन्होंने बताया, ‘‘सोमवार सुबह पांच बजे घटनास्थल पर आग बुझा रहे दमकल कर्मियों ने गोदाम के मलबे से चार लोगों को निकाला।’’ उन्होंने बताया कि उन्हें कांदिवली के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
मरने वालों की पहचान के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि वे यहां पर काम करने वाले कामगार थे, लेकिन अभी इसकी पुष्टि की जानी है।