1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के ओशिवारा इलाके में फायरिंग से मचा हड़कंप, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे बदमाश

मुंबई के ओशिवारा इलाके में फायरिंग से मचा हड़कंप, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे बदमाश

 Reported By: Saket Rai Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jan 18, 2026 08:48 pm IST,  Updated : Jan 19, 2026 12:00 am IST

मुंबई के ओशिवारा इलाके में आज शाम फायरिंग से हड़कंप मच गया। गोलीबारी की आवाज सुनते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस की दी।

Mumbai police- India TV Hindi
मुंबई पुलिस Image Source : PTI (FILE)

मुंबई: मुंबई के ओशिवारा इलाके में फायरिंग से हड़कंप मच गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि एक बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लैट में दो राउंड फायर हुआ है। तुरंत इसकी खबर पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक यह घटना ओशिवारा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत नालंदा सोसाइटी में हुई। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर निकल भागे। इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि इस घटना से स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल व्याप्त है।

पुलिस ने सोसाइटी और इसके आसपास में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।