1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Mumbai Local में अब सफर कर सकेंगे आम यात्री, पहली फरवरी से अनुमति

Mumbai Local में अब सफर कर सकेंगे आम यात्री, पहली फरवरी से अनुमति

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 29, 2021 02:58 pm IST,  Updated : Jan 29, 2021 02:58 pm IST

सामान्य यात्रियों के लिए सुबह की पहली ट्रेन से सुबह 7 बजे तक यात्रा की अनुमति होगी, पहली ट्रेन सुबह लगभग 4 बजे के करीब चलती है।

सामान्य यात्रियों को...- India TV Hindi
सामान्य यात्रियों को मिली Mumbai Local में सफर की अनुमति Image Source : INDIA TV

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सर्विस Mumbai Local अब एक बार फिर से आम यात्रियों के लिए खुलने जा रही है। कोरोना की वजह से 10 महीने से आम यात्रियों के लिए यह सेवा नहीं चल रही थी। लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार ने इसकी अनुमती दे दी है। हालांकि यात्रियों को अभी भी कुछ नियम और शर्तों का पालन करना होगा। राज्य सरकार ने शर्तों के साथ Mumbai Local सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

सामान्य यात्रियों के लिए सुबह की पहली ट्रेन से सुबह 7 बजे तक यात्रा की अनुमति होगी, पहली ट्रेन सुबह लगभग 4 बजे के करीब चलती है। 7 बजे से 12 बजे के दौरान सामान्य यात्री लोकल ट्रेन से यात्रा नहीं कर सकेंगे, इसके बाद 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनुमति होगी लेकिन 4 बजे से  लेकर 9 बजे तक यात्रा नहीं कर सकेंगे। हालांकि रात 9 बजे से अंतिम ट्रेन तक सामान्य यात्री एक बार फिर से यात्रा कर सकेंगे। 

राज्य सरकार ने ट्रेनों में भीड़ कम करने के लिए ज्यादा व्यस्त समय के दौरान सामान्य यात्रियों को ट्रेन में अनुमति नहीं दी है, महाराष्ट्र में अभी भी कोरोना का खतरा बना हुआ है और उसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला किया है। यात्रियों से यह भी कहा गया है कि स्टेशनों पर और लोकल ट्रेनों के भीड़ होने न दे सोशल डिस्टनसिंग का पालन करे। हालांकि रेल विभाग के अधिकारियों को अबतक  रेलवे विभाग की तरफ से सामान्य यात्रियों को ट्रेन शुरू करने पर कोई आधिकारिक जानकारी नही दी गयी है, छूट की जानकारी सिर्फ राज्य सरकार की तरफ से दी गई है। 10 महीने से सामान्य यात्रियों के लिए लोकल सेवा बंद थी,लोकल से आपातकालीन सर्विसेस से जुड़े यात्री ही ट्रेवल कर पा रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।