1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अब मुंबई में भी लगेगा लॉकडाउन? जानें क्या कहना है महापौर किशोरी पेडनेकर का

अब मुंबई में भी लगेगा लॉकडाउन? जानें क्या कहना है महापौर किशोरी पेडनेकर का

 Edited By: Rajiv Singh
 Published : Mar 12, 2021 04:02 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 04:05 pm IST

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि राजधानी मुंबई में भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हालांकि अब मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने इस पर बयान दिया है।

Mumbai Mayor Kishori Pednekar on Coronavirus lockdown in the city- India TV Hindi
तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि मुंबई में भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है। Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि राजधानी मुंबई में भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हालांकि अब मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने इस पर बयान दिया है। किशोरी पेडनेकर का कहना है कि जिस तरह से मुंबई में कोरोना का केस बढ़ रहा है उससे आंशिक लॉकडाउन लग सकता है। केंद्र और राज्य सरकार को कोई निर्णय लेना चाहिए। किशोरी पेडनेकर कांदिवली में एक एसी बस के उद्घटान कार्यक्रम में गई थी जहां पत्रकारों से बातचीत में ये बात कही। हालांकि इस प्रोग्राम में खुद सैंकड़ों शिवसैनिकों की भीड़  मौजूद थी।

बता दें कि मुंबई में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,508 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही शहर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,38,631 तक पहुंच गई। वहीं, कोविड-19 के चार और मरीजों ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया, जिसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 11,515 हो गई। बृह्नमुंबई महानगर पालिका ने यह जानकारी दी। देश की आर्थिक राजधानी में पिछले साल 11 मार्च को ही संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। 

गत वर्ष सितंबर-अक्टूबर में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई थी, जिसके बाद मामलों में कमी आई थी। हालांकि, फरवरी मध्य से फिर से संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। मुंबई में बृहस्पतिवार को 20,401 नमूनों की जांच की गई। अब तक शहर में 4,96,145 नमूनों की जांच की जा चुकी है। शहर में इसी अवधि में 911 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं और अब तक 3,14,257 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मुंबई में फिलहाल 11,969 मरीज उपचाराधीन हैं।

वहीं नागपुर और परभणी के बाद अब महाराष्ट्र के एक और शहर अकोला में भी लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी गई है। अकोला में शुक्रवार शाम 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। अकोला में 15 मार्च तक लॉकडाउन लागू रहेगा। अकोला के अलावा महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए पुणे में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। 

पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 31 मार्च तक स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। साथ ही होटलों और बार को आदेश दे दिया गया है कि वे रात दस बजे के बाद नहीं खोले रखेंगे।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।