Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के नायर अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, मच गया हड़कंप

मुंबई के नायर अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, मच गया हड़कंप

Reported By : Rituraj Tripathi Edited By : Saket Rai Published : Sep 07, 2025 12:57 pm IST, Updated : Sep 07, 2025 01:04 pm IST

मुंबई के नायर अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Nair Hospital- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK नायर अस्पताल के डीन के ईमेल ID पर आया धमकी भरा मेल

मुंबई: मुंबई के नायर अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अचानक मिली धमकी का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा मेल सीधे नायर अस्पताल के डीन के ईमेल ID पर शनिवार रात करीब 11 बजे आया। 

पुलिस ने शुरू की जांच

मेल के बारे में जानकारी मिलने के बाद अस्पताल ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद अस्पताल की जांच की गई लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु वहां पर नजर नहीं आई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मेल भेजने वाले शख्स की तलाश कर रही है।

मुंबई एयरपोर्ट पर जुलाई में मिली थी बम की धमकी

मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जुलाई महीने में बम की धमकी मिली थी। इसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा में मौजूद सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड में आ गए थे और पूरे परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस मामले के सामने आने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया था। हालांकि बाद में तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

बता दें कि देश में पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं, जब मोबाइल कॉल या मेल के जरिए स्थान विशेष को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। हालांकि इनमें से 99 फीसदी से ज्यादा मामले झूठे पाए जाते हैं। इस तरह की फर्जी कॉल्स से कई बार सुरक्षाबलों पर अतिरिक्त प्रेशर पड़ता है और हाथ कुछ भी नहीं आता।

लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में फर्जी कॉल या मेल करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वह जवानों का समय तो बर्बाद करते ही हैं, बल्कि उनके हौसले पर भी चोट करते हैं। देखना ये होगा कि आज नायर अस्पताल को जो धमकी मिली है, वह असली है या फर्जी है। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement