1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Mumbai News: पत्नी को चकमा देकर गर्लफ्रेंड से मिलने विदेश गया था पति, लौटते वक्त हो गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Mumbai News: पत्नी को चकमा देकर गर्लफ्रेंड से मिलने विदेश गया था पति, लौटते वक्त हो गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 10, 2022 08:09 am IST,  Updated : Jul 10, 2022 08:09 am IST

Mumbai News: दरअसल ये शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने विदेश गया था लेकिन उसकी पत्नी को कुछ शक हुआ तो उसने शख्स को फोन किया। लेकिन इस शख्स ने अपनी पत्नी का फोन नहीं उठाया और डर की वजह से पासपोर्ट के पन्ने फाड़ दिए।

Mumbai News- India TV Hindi
Mumbai News Image Source : FILE

Highlights

  • शख्स अपनी पत्नी को धोखा देकर विदेश गया
  • पत्नी को शक हुआ तो लौटते वक्त पति ने पासपोर्ट के पन्ने फाड़े
  • पासपोर्ट से छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mumbai News: कहते हैं कि इंसान कितना भी धोखा देने की कोशिश कर ले लेकिन एक दिन सारी सच्चाई सामने आ जाती है। ताजा मामला मुंबई से सामने आया है, जहां एक शख्स अपनी पत्नी को धोखा देकर विदेश में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। उसे लग रहा था कि इस बात का पता उसकी पत्नी को नहीं लगेगा लेकिन ऐसा हो ना सका और वह अपने पासपोर्ट की वजह से पकड़ा गया। 

दरअसल इस शख्स ने अपनी पत्नी से विदेश यात्रा की बात छिपाने के लिए अपने पासपोर्ट से कुछ पन्ने फाड़ दिए। लेकिन जब वह गुरुवार रात भारत वापस आया तो मुंबई एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने चेकिंग के समय ये पाया कि उसके पासपोर्ट के कुछ पन्ने फटे हुए हैं। जब उससे पूछताछ की गई तो शख्स ने बताया कि वह अपनी पत्नी को नहीं बताना चाहता था कि वह विदेश यात्रा पर है। उसने अपनी पत्नी को केवल ये कहा था कि वह किसी काम से ही देश के किसी दूसरे शहर में जा रहा है। 

पत्नी को हुआ शक तो फाड़ दिए पासपोर्ट के पन्ने 

दरअसल ये शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने विदेश गया था लेकिन उसकी पत्नी को कुछ शक हुआ तो उसने शख्स को फोन किया। लेकिन इस शख्स ने अपनी पत्नी का फोन नहीं उठाया और डर की वजह से पासपोर्ट के पन्ने फाड़ दिए। पुलिस ने बताया कि शख्स नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी को उसके अफेयर के बारे में पता लगे, इसीलिए उसने ये कदम उठाया। हालांकि वह नहीं जानता था कि पासपोर्ट के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ दंडनीय अपराध है। 

पुलिस ने किया गिरफ्तार

शख्स को धोखाधड़ी और जालसाजी सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है। 

मुंबई में बेटे ने गला रेतकर मां की हत्या की

इसके अलावा महाराष्ट्र के मुंबई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मुंबई के मुलुंड वर्धमान नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक बेटे ने अपनी मां की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटे ने भी लोकल ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। मृतक महिला का नाम छाया महेश पांचाल था और उनकी उम्र 46 साल थी। वहीं आरोपी बेटे का नाम जयेश महेश पांचाल है और उसकी उम्र 22 साल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।