1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पेशा डॉक्टरी लेकिन शादी का झांसा देकर करता था रेप और ठगी, अब पुलिस ने सिखाया सबक

पेशा डॉक्टरी लेकिन शादी का झांसा देकर करता था रेप और ठगी, अब पुलिस ने सिखाया सबक

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 05, 2023 10:16 pm IST,  Updated : Oct 05, 2023 10:41 pm IST

पेशे से डॉक्टर पर तीन महिलाओं के साथ रेप और ठगी का आरोप लगा है। एक ही आरोपी के खिलाफ एक के बाद एक रेप का मामला सामने आने के बाद अब पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस आरोपी के बारे में अन्य सबूत इकट्ठा कर रही है।

आरोपी डॉक्टर।- India TV Hindi
आरोपी डॉक्टर। Image Source : INDIA TV

मुंबई की मालवणी पुलिस ने तीन-तीन लड़कियों के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर उनके साथ रेप करने वाले डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर के उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर महिलाओं को झांसा देकर उनके साथ ठगी भी किया करता था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही हैं की इस डॉक्टर ने और कितनी महिलाओं को शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल किया हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मुंबई की मालवानी पुलिस ने योगेश भानुशाली नाम के डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर सोशल मीडिया पर पहले लड़कियों से दोस्ती करता था, फिर शादी का झांसा देकर रेप करता था, और फिर उन्हें ब्लैकमेल भी करता था। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दूसरा रेप का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह अभी तक जेल कस्टडी में हैं। हालांकि, पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तब हैरान रह गई। एक और महिला ठाणे पुलिस स्टेशन आई और उसी डॉक्टर के खिलाफ रेप ठगी का मामला दर्ज करवाया। 

पोक्सो में भी आरोपी
दूसरी महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी डॉक्टर ने पहले उससे इंस्टाग्राम और बाकी के सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की। उसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार अवैध संबंध बनाए, गहने, पैसे लिए और फिर बाद में शादी से इनकार कर दिया। मालवणी पुलिस दूसरे मामले की जांच कर रही थी तभी पुलिस को पता चला कि इसी आरोपी के खिलाफ मालवणी पुलिस स्टेशन में कुछ वर्ष पहले एक नाबालिग लड़की ने भी पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। 

सबूत इकट्ठा किए जा रहे
एक ही आरोपी के खिलाफ एक के बाद एक रेप का मामला सामने आने के बाद अब पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही हैं की इस डॉक्टर ने और कितनी महिलाओं को शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल किया है। मालवणी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी अडाव ने बताया कि दूसरी महिला की शिकायत पर भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ तमाम सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। (रिपोर्टर: गोविंद ठाकुर)

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में मारपीट के बाद युवक पर दौड़ाई कार, दर्दनाक वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें- नांदेड़ में मरीजों की मौत पर निराशा, गुरुद्वारे ने कहा- कलेक्टर लिस्ट दें, जितनी दवाइयां लगेंगी हम देंगे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।