1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में पहली से सातवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए आज से खुलेंगे स्कूल

मुंबई में पहली से सातवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए आज से खुलेंगे स्कूल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 15, 2021 06:49 am IST,  Updated : Dec 15, 2021 06:49 am IST

कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से ही स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद थे। 

मुंबई में पहली से सातवीं के स्टूडेंट्स के लिए आज से खुलेंगे स्कूल - India TV Hindi
मुंबई में पहली से सातवीं के स्टूडेंट्स के लिए आज से खुलेंगे स्कूल  Image Source : FILE

Highlights

  • मुंबई में 20 महीने बाद छात्र जाएंगे स्कूल
  • मार्च 2020 लॉकडाउन के बाद बंद थे स्कूल

मुंबई/ पुणे:मुंबई और पुणे में 20 महीने के बाद बुधवार से पहली से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल एक बार फिर से खुलेंगे। ये स्कूल मुंबई में बुधवार से और पुणे शहर में बृहस्पतिवार से खुलेंगे। महानगर में स्कूलों को फिर से खोलने का आदेश बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने मंगलवार को जारी किया। कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से ही स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद थे। 

इससे पहले कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर चार दिसंबर से स्कूलों को पहली से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खोलने का फैसला टाल दिया गया था। पुणे में, बृहस्पतिवार से स्कूलों को फिर से खोलने का आदेश पुणे नगरपालिका (पीएमसी) के आयुक्त विक्रम कुमार द्वारा जारी किया गया। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों की संख्या बढ़कर 28 हो गयी है।

इनपुट-भाषा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।