1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Mumbai Traffic Updates: मुंबई में दुआ लिपा का कॉन्सर्ट, इन रास्तों पर यातायात रहेगा प्रभावित

Mumbai Traffic Updates: मुंबई में दुआ लिपा का कॉन्सर्ट, इन रास्तों पर यातायात रहेगा प्रभावित

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Nov 29, 2024 12:19 pm IST,  Updated : Nov 29, 2024 12:19 pm IST

मशहूर पॉप सिंगर दुआ लिपा इन दिनों मुंबई पहुंची हैं। यहां जोमैटो फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट 2024 का आयोजन किया गया है। इस बीच मुंबई पुलिस ने दुआ लिपा के कॉन्सर्ट को देखते हुए ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है।

Mumbai Traffic Updates Dua Lipa concert in Mumbai traffic will be affected on these roads- India TV Hindi
मुंबई पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक अलर्ट Image Source : AP/PTI

ग्रैमी अवॉर्ड विजेता कलाकार और अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर दुआ लिपा इन दिनों मुंबई आई हुई हैं। दरअसल 30 नवंबर को मुंभई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के एमएमआरडीए ग्राउंड में जोमैटो फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दुआ लिपा शामिल होंगी। कॉन्सर्ट में भारी संख्या में भीड़ के आने की आशंका है। ऐसे में मुंबई ट्रैफिल पुलिस ने बीकेसी और उसके आसपास की सड़कों को बंद करने और प्रतिबंधों की घोषणा की है। इस इलाके में यातायात को प्रबंधित करने के लिए अधिकारियों द्वारा एहतियाती उपाय अपनाए जा रहे हैं। बता दें कि 30 नवबंर की दोपहर 1 बजे से आधी रात तक यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बीकेसी और उसके आसपास की प्रमुख सड़कें बंद रहेंगी।

इन सड़कों पर यातायात रहेगा प्रभावित

  • वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे, धारावी और बांद्रा वर्ली सी लिंक से कुर्ला आने वाले वाहनों को भारत नगर जंक्शन से होकर जाने की अनुमति नहीं है।
  • संत दन्यानेश्वर नगर से कुर्ला की तरफ आने वाले वाहनों को भारत नगर जंक्शन के पास प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।
  • खेरवाली सरकारी कॉलोनी, कनाकिया पैलेस, यूटीआई टावर से बीकेसी, चूनाभट्टी और कुर्ला आने वाले वाहनों को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।
  • कुर्ला और रज्जाक जंक्शन से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, धारावी और बांद्रा वर्ली सी लिंक जाने वाले वाहनों को प्लैटिना जंक्शन से भारत नगर जंक्शन होकर जाना होगा। 
  • सीएसटी रोड से एमएमआरडीए ग्राउंड और जेएसडब्ल्यू जाने वाले वाहनों को प्रतिबंधों का सामना करना होगा। इसके बजाय वाहनों को यूटीआई टावर और कनाकिया पैलेस के रास्ते पर रीरूट किया जाएगा।
  • अंबानी स्कॉयर से डायमंड जंक्शन और लक्ष्मी टावर से नाबार्ड जंक्शन जाने वाले रास्ते को बंद रखा जाएगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।