1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: दिल्ली के बाद मुंबई में भयंकर स्मॉग! धुंध में गुम नजर आईं गगनचुंबी इमारतें, इतना पहुंच गया AQI

VIDEO: दिल्ली के बाद मुंबई में भयंकर स्मॉग! धुंध में गुम नजर आईं गगनचुंबी इमारतें, इतना पहुंच गया AQI

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jan 08, 2026 10:18 am IST,  Updated : Jan 08, 2026 10:18 am IST

मुंबई की स्मॉग वाली हवा में गगनचुंबी इमारतें गायब होती नजर आईं। AQI बढ़ने की वजह से मुंबईकरों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बढ़ने लगा है।

Mumbai smog news- India TV Hindi
मुंबई में आज सुबह स्मॉग देखा गया, जिसमें इमारतें छिप गईं। Image Source : ANI

मुंबई: दिल्ली के बाद मुंबई की हवा की हालत भी स्मॉग ने खराब कर दी है। न्यूज एजेंसी की तरफ से आज (गुरुवार) सुबह का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें मुंबई की गगनचुंबी इमारतें, स्मॉग के बीच गुम होती नजर आ रही हैं। इससे साफ पता चलता है कि मुंबई की हवा भी अच्छी नहीं रही है। दिल्लीवासियों के बाद अब मुंबईकरों के फेफड़ों को भी अब स्वच्छ हवा नसीब नहीं है।

धुंधली दिखाई दीं ऊंची-ऊंची इमारतें

बता दें कि ये वीडियो मुंबई के वडाला का है। जहां एक जलाशय के पास से वीडियो को शूट किया गया। कैमरे में कैद हुए इस वीडियो में इतनी धुंध दिख रही है कि फ्लाईओवर के पीछे बनी ऊंची-ऊंची इमारतें धुंधली दिखाई दे रही हैं या पूरी तरह से छिप गई हैं।

मुंबई में आज कितना है AQI?

जान लें कि aqi.in के मुताबिक, मुंबई का AQI का आज (गुरुवार को) 176 तक पहुंच गया है। यहां हवा में PM 2.5 91 µg/m³ और PM10 भी 115µg/m³ हो गया है। यहां हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा 186 ppb है।

श्वास संबंधी बीमारी वालों को हो सकती है परेशानी

गौरतलब है कि 0-50 तक AQI वाली हवा 'अच्छा' श्रेणी में मानी जाती है, जिसमें स्वास्थ्य का कोई जोखिम नहीं होता है। वहीं, 51-100 AQI, संतोषजनक हवा मानी जाती है। इसमें संवेदनशील लोगों को थोड़ी परेशानी होती है। इसके अलावा, जब AQI 101-200 होता है तो उसे मध्यम श्रेणी में माना जाता है जिसमें सांस लेने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। खासतौर पर श्वसन से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

स्मॉग कैसे बनता है?

अब उस 'स्मॉग' शब्द के बारे में भी जान लीजिए, जिसकी चर्चा इस खबर में हो रही है। दरअसल, स्मॉग एक तरह का एयर पॉल्यूशन है। जिसमें फॉग और स्मोक यानी धुआं दोनों होते हैं। इन दोनों के मिश्रण से जो बनता है उसे स्मॉग कहते हैं। स्मॉग की वजह से विजिबिलिटी कम हो जाती है और यह ज्यादातर फैक्ट्रियों, गाड़ियों और ईंधन के जलाने पर निकलने वाले धुएं की वजह से होता है।

ये भी पढ़ें- 

सीएम नीतीश ने जिस डॉक्टर नुसरत परवीन का खींचा था हिजाब, उसने ज्वाइन कर ली नौकरी, मचा था बवाल

पद संभालने के दो दिन बाद इस्तीफा! BSSC अध्यक्ष आलोक राज के फैसले ने सबको चौंकाया, क्या रही वजह?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।