1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के मंत्रियों के लिए अब एक सिरफिरा बन गया परेशानी, आत्महत्या की धमकी देकर रख रहा है मांगें

महाराष्ट्र के मंत्रियों के लिए अब एक सिरफिरा बन गया परेशानी, आत्महत्या की धमकी देकर रख रहा है मांगें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2020 07:39 pm IST,  Updated : Sep 16, 2020 07:39 pm IST

महाराष्ट्र में एक सिरफिरा व्यक्ति आत्महत्या करने की धमकी देकर नागरपुर के आमेर हॉस्टल की छत पर चढ़ा हुआ है। सिरफिरे को समझाने के लिए नेता नाना पटोले भी मौके पर पहुंचे और उसे समझाने के की कोशिश की जा रही है।

Nagpur: Man climbed to hostels roof, threatening suicide- India TV Hindi
Nagpur: Man climbed to hostels roof, threatening suicide

नागपुर: महाराष्ट्र में एक सिरफिरा व्यक्ति आत्महत्या करने की धमकी देकर नागपुर के आमेर हॉस्टल की छत पर चढ़ा हुआ है। सिरफिरे को समझाने के लिए नेता नाना पटोले भी मौके पर पहुंचे और उसे समझाने के की कोशिश की जा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौक पर है और वो भी सिरफिरे को उतारने की कोशिश कर रही है लेकिन अबतक बचाव करने वालों को सफलता नही मिली है। 

इस सिरफिरे व्यक्ति को मनाने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री और शिवसेना विधायक उदय सामंत भी मौके पर पहुंचे है। यह आदमी अभी भी उतरा नही है होस्टल के ऊपर ही है। उदय सामंत द्वारा उसकी मांग को लेकर लिखित आश्वासन दिया गया जिसके बाद अब वह इसपर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर की भी मांग कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।