1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर के 'गंगा जमुना' रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, तहखाने में मिलीं 31 लड़कियां; 15 दलाल अरेस्ट

नागपुर के 'गंगा जमुना' रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, तहखाने में मिलीं 31 लड़कियां; 15 दलाल अरेस्ट

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jan 05, 2024 02:11 pm IST,  Updated : Jan 05, 2024 02:11 pm IST

छापा पड़ते ही रेड लाइट एरिया में भगदड़ मच गई। पुलिस ने 15 दलालों को गिरफ्तार किया है जिसमें 6 महिलाएं और 9 पुरुष दलाल मिले हैं। वहीं, इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने 31 लड़कियों को भी पकड़ा है जिन्हें वेश्यवृति के धंधे में जबरन धकेला गया था।

नागपुर का रेड लाइट...- India TV Hindi
नागपुर का रेड लाइट एरिया गंगा जमुना Image Source : FILE PHOTO

नागपुर के रेड लाइट एरिया गंगा जमुना परिसर में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल को देखकर परिसर में देह कारोबार चलाने वालों में हड़कंप मच गया। ये छापा लगातार 4 घंटे तक पूरे परिसर में चला और पुलिस ने हर जगह को खंगाला। पहले पूरे परिसर को चारों तरफ से घेरा गया और अलग-अलग इमारत में बने छोटे-छोटे कमरों की तलाशी ली गई। कुछ जगहों पर तो सेक्स वर्कर्स ने तहखाने भी बना रखे थे।

6 महिलाएं और 9 पुरुष दलाल गिरफ्तार

पुलिस का छापा पड़ते ही वहां भगदड़ मच गई। नागपुर पुलिस ने 15 दलालों को गिरफ्तार किया है जिसमें 6 महिलाएं और 9 पुरुष दलाल मिले हैं। वहीं, इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने 31 लड़कियों को भी पकड़ा है जिन्हें वेश्यवृति के धंधे में जबरन धकेला गया था।

5 थानों की पुलिस ने मिलकर मारा छापा

बता दें कि नागपुर पुलिस को जानकारी मिली थी कि गंगा जमुना परिसर में सेक्स रैकेट चलाने वाली कुछ महिलाएं नाबालिग लड़कियों से भी देह व्यवसाय करवा रही हैं। उन्हें अपने घर में बंधक बनाकर रखा है जिस वजह से भी ये कार्रवाई इतने बड़े पैमाने पर की गई। पुलिस ने इनमें से कई लड़कियों के मेडिकल टेस्ट भी करवाए हैं ताकि ये पता चले कि इन लड़कियों की असली उम्र क्या है। 5 थानों की पुलिस ने मिलकर ये पूरा छापा मारा है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।