1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नाना पटोले बने महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष, 6 कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति

नाना पटोले बने महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष, 6 कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 05, 2021 03:36 pm IST,  Updated : Feb 05, 2021 03:43 pm IST

नाना पटोले इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष थे और गुरुवार को ही उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के पद से त्यागपत्र दिया था

नाना पटोले ने गुरुवार...- India TV Hindi
नाना पटोले ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसबा के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया था Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। महाराष्ट्र कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। बाला साहेब थोराट के बाद कांग्रेस पार्टी ने अब नाना पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। नाना पटोले इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष थे और गुरुवार को ही उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के पद से त्यागपत्र दिया था। गुरुवार को जब उन्होंने त्यागपत्र दिया था तो उसी समय यह माना जा रहा था कि उन्हें महाराष्ट्र कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया जाएगा। उनके साथ 5 अन्य नेताओं को भी कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पांच नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पटोले ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। शिवाजी राव मोगे, बासवराज पाटिल, मोहम्मद आरिफ नसीम खान, कुणाल रोहिदास पाटिल, चंद्रकांत हंडोरे और प्रणति शिंदे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ ही 10 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। संसदीय बोर्ड और आगामी निकाय चुनावों के लिए रणनीति, स्क्रीनिंग एवं समन्वय समिति का गठन भी किया गया है।

महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। थोराट की अगुवाई में कांग्रेस के मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल में दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से मुलाकात की थी। महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र एक मार्च से शुरू होगा।

यह भी पड़ें

कृषि कानून में काला क्या है? कोई बताए तब तो ठीक करने की कोशिश करूं: कृषि मंत्री

जब दीपेंद्र हुड्डा से बोले कृषि मंत्री तोमर- कान खोलकर सुनो और अगली बार कानून पढ़कर आना

पंजाब के काॅन्ट्रेक्ट फार्मिग एक्ट में किसानों को जेल भेजने और जुर्माने का प्रावधानः कृषिमंत्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।