1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ढोंगी बाबा अशोक खरात का बेटा हिरासत में, SIT ने बंगले की दीवार फांदकर पकड़ा

ढोंगी बाबा अशोक खरात का बेटा हिरासत में, SIT ने बंगले की दीवार फांदकर पकड़ा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 01, 2026 10:46 am IST,  Updated : Apr 01, 2026 11:01 am IST

अशोक खरात मामले में SIT ने उसके बेटे हर्षवर्धन खरात को हिरासत में लिया है। नासिक के कर्मयोगी नगर इलाके में स्थित 'तृप्तबाला' बंगले से पकड़ा गया।

अशोक खरात का बेटा हिरासत में लिया गया।- India TV Hindi
अशोक खरात का बेटा हिरासत में लिया गया। Image Source : REPORTER INPUT

नाशिक: खुद को 'भोंदू बाबा' बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात मामले में जांच का शिकंजा अब उसके परिवार तक पहुंच गया है। बुधवार शाम विशेष जांच दल (SIT) ने अशोक खरात के बेटे, हर्षवर्धन खरात को हिरासत में ले लिया है।

नासिक के कर्मयोगी नगर इलाके में स्थित 'तृप्तबाला' बंगले से पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि शुरुआत में SIT अधिकारियों को बंगले में प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके बाद अधिकारियों ने पड़ोस के घर की दीवार फांदकर फिल्मी अंदाज में अंदर प्रवेश किया और हर्षवर्धन को हिरासत में लिया।

हिरासत में लेने के तुरंत बाद पुलिस हर्षवर्धन को त्र्यंबकेश्वर रोड स्थित महाराष्ट्र पुलिस अकादमी कार्यालय ले गई है। यहां हर्षवर्धन से पूछताछ की जाएगी। इस पूछताछ के जरिए अशोक खरात की संपत्ति और अन्य मामलों से जुड़े और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

खरात के खिलाफ 10 में से 8 मामले यौन उत्पीड़न से जुड़े

बता दें कि अशोक खरात के खिलाफ नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में अब तक कुल 10 FIR दर्ज हैं। इनमें से 8 मामले यौन उत्पीड़न या शोषण से जुड़े हैं, जबकि 2 मामले धोखाधड़ी के दर्ज किए गए हैं। वहीं, SIT के पास अब तक फोन के जरिए खरात के खिलाफ 100 से अधिक शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं।

अब SIT न सिर्फ अशोक खरात के बेटे से पूछताछ कर रही है, बल्कि फरार पत्नी की तलाश में भी छापेमारी कर रही है। पुलिस को इस बात का अंदेशा है कि खरात के खिलाफ दर्ज मामलों और उसकी गतिविधियों के बारे में परिवार के अन्य सदस्यों को भी पक्की जानकारी हो सकती है।

(रिपोर्ट- चिराग शर्मा)

ये भी पढ़ें-

VIDEO: कश्मीर के गांदरबल में जारी मुठभेड़ में 1 आतंकवादी ढेर, तलाशी अभियान हुई तेज

उत्तराखंड में आज से महंगी हुई शराब, हर बोतल पर देने पड़ेंगे इतने रुपये बढ़े हुए दाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।