1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. टायर फटने से बाइक को टक्कर मार पलट गई कार, 2 लोगों की दर्दनाक मौत; देखें Video

टायर फटने से बाइक को टक्कर मार पलट गई कार, 2 लोगों की दर्दनाक मौत; देखें Video

 Reported By: Namrata Dubey Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 20, 2023 09:52 am IST,  Updated : Jun 20, 2023 09:52 am IST

नासिक हाईवे पर होटल संस्कृति के सामने बड़ा हासदा हो गया। यहां से गुजर रही एक कार टायर फटने के बाद बाइक से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।

टायर फटने के बाद बाइक...- India TV Hindi
टायर फटने के बाद बाइक से टकराई कार

महाराष्ट्र के नासिक हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। कार का टायर फटने से उसकी टक्कर बाइक से हो गई। कार और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। नासिक-त्र्यंबकेश्वर हाईवे पर यह भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

होंडा सिटी कार के टायर फट गए

होटल संस्कृति के सामने सोमवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार में त्र्यंबकेश्वर से नासिक जा रही एक होंडा सिटी कार के टायर अचानक फट गए, जिससे कार पलट गई और दूसरी लेन से सामने आ रहे दो दोपहिया वाहनों में जा टकराई। हादसे की यह घटना होटल के ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सड़क किनारे खड़ा शख्स बाल-बाल बचा

वीडियो में देखा जा सकता है कि इस हादसे में होटल के बाहर सड़क किनारे खड़ा एक शख्स बाल-बाल बच गया। इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार नामदेव विठ्ठल शिंदे और सुनील मनोहर महाले की मौके पर ही मौत हो गई है।

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
Image Source : INDIATVसड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

कार में सवार सभी लोग सुरक्षित

शुरुआती जांच में यहा जानकारी सामने आई है कि सुनील महाले स्वराज्य संस्था के पदाधिकारी थे, जबकि होंडा सिटी कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे के बाद मौके पर तमाशबीनों की काफी भीड़ लग गई। सतपुर पुलिस फिलहाल हादसे की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।