नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बता दें कि नवी मुंबई में, लगभग 9.50 लाख वोटर्स ने 28 वार्डों में 111 कॉर्पोरेटर्स को चुनने के लिए वोट डाले। इस बार मैदान में मुख्य राजनीतिक पार्टियों सहित 499 उम्मीदवार हैं। ऐसे में अगर आप ये जानना चाहते हैं कि नवी मुंबई में कौन से वार्ड पर कौन जीता, तो आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।
नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में विजेता उम्मीदवारों की लिस्ट
बता दें कि बीते कल महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के लिए हुए चुनावों के लिए शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिए गए। परिणामों के अनुसार, भाजपा ने नवी मुंबई और जलगांव में जीत हासिल की जबकि कांग्रेस भिवंडी और कोल्हापुर में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। सभी 29 निकायों के लिए बीते गुरुवार को वोट डाले गए थे। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने नवी मुंबई की 111 सीटों में से 65 सीटें जीतीं। शिवसेना ने 43 सीटें, शिवसेना (उबाठा) ने दो सीटें और एक वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की।
जलगांव में भाजपा ने कितनी सीटें जीतीं
जलगांव में भाजपा ने 75 सीटों में से 46 सीटें, शिवसेना ने 22, राकांपा ने एक, शिवसेना (उबाठा) ने पांच और निर्दलीय उम्मीदवार ने एक सीट जीती। सांगली-मिराज-कुपवाड़ा में भाजपा ने 78 सीटों में से 39, कांग्रेस ने 18, एनसीपी ने 16, शिवसेना ने दो और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने तीन सीटें जीतीं। जालना में भाजपा ने 65 में से 45 सीटें, कांग्रेस ने नौ, शिवसेना ने 12 और अन्य दलों ने तीन सीटें जीतीं। ठाणे जिले के उल्हासनगर में भाजपा को 78 में से 37 सीटें, जबकि शिवसेना को 36 सीटें मिलीं।
भिवंडी-निजामपुर में कांग्रेस ने 30 और भाजपा ने 22 सीटें जीतीं। शिवसेना को 12 और राकांपा (एसपी) को 12 सीटें मिलीं। पनवेल में भाजपा ने 78 में से 55 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने चार, शिवसेना ने दो, शिवसेना (उबाठा) ने पांच और अन्य ने 10 सीटें जीतीं। (With PTI Input)