1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. टैंकर ने कार को मारी टक्कर, फिर ड्राइवर को घसीटते ले गया कुछ दूर; शख्स की दर्दनाक मौत

टैंकर ने कार को मारी टक्कर, फिर ड्राइवर को घसीटते ले गया कुछ दूर; शख्स की दर्दनाक मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 10, 2023 01:54 pm IST,  Updated : Sep 10, 2023 01:54 pm IST

नवी मुंबई से एक भीषण घटना सामने आई है। यहां एक टैंकर ने एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक को घसीटते हुए कुछ दूर ले गया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

महाराष्ट्र से एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। राज्य के नवी मुंबई में एक टैंकर ने एक कार को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं इस घटना में टैंकर ने कार चालक को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया। इसमें शख्स की मौत हो गई। शख्स की उम्र 60 साल बताई जा रही है। पुलिस ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी। 

पत्नी के साथ कार में जा रहा था शख्स

पनवेल तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे नवी मुंबई में मुंबई-गोवा राजमार्ग के पास स्थित तारा गांव के एक पुल पर हुई। उन्होंने मृतक की पत्नी की शिकायत के हवाले से बताया कि रायगढ़ जिले के खालापुर के श्रीकांत मोरे अपनी पत्नी के साथ कार में जा रहे थे, तभी टैंकर ने पीछे से उनके वाहन में टक्कर मार दी। 

टैंकर चालक ने शख्स को धक्का दिया

उन्होंने बताया कि टक्कर लगने पर मोरे कार से बाहर निकले और टैंकर चालक से बात कर रहे थे कि तभी टैंकर चालक ने अपना वाहन आगे बढ़ा दिया और मोरे को घसीटते हुए ले गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद टैंकर चालक ने मोरे को सड़क पर धक्का दिया, जिससे वाहन से कुचलकर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से भाग गया। 

आरोपी की पहचान कर ली गई है: पुलिस

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर पनवेल तालुका पुलिस ने शनिवार को भारतीय दंड संहिता (IPC) और मोटर वाहन अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत टैंकर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।