1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नवरात्रि को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, डांडिया और गरबा की परमिशन नहीं

नवरात्रि को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, डांडिया और गरबा की परमिशन नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 29, 2020 05:49 pm IST,  Updated : Sep 29, 2020 05:49 pm IST

गाइडलाइन के अनुसार, राज्य में में डांडिया और गरबा की परमिशन नहीं होगी। गाइडलाइंस में ये स्पष्ट किया गया है कि देवी की मूर्ति की ऊंचाई 4 फीट से ज्यादा नहीं होगी।

navratri guidelines issued by maharashtra govt । नवरात्रि को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने जारी की गाइडला- India TV Hindi
नवरात्रि को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, डांडिया और गरबा की परमिशन नहीं Image Source : FILE PHOTO

मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए राज्य सरकार ने नवरात्रि के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार, राज्य में में डांडिया और गरबा की परमिशन नहीं होगी। गाइडलाइंस में ये स्पष्ट किया गया है कि देवी की मूर्ति की ऊंचाई 4 फीट से ज्यादा नहीं होगी। सरकार द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि श्रद्धालु त्योहार सादगी ने मनाएं और भजन-पूजा पाठ के लिए भीड़ न हो, इसका खास ख्याल रखें। सरकार ने प्रमुख संस्थाओं को ऑनलाइन दर्शन की सुविधा करने के निर्देश दिए हैं और कहा कि इसबार विर्सजन जुलूस न निकाला जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।