1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: घर से उठाकर नक्सलियों ने पुलिस पटेल को उतारा मौत के घाट, धमकी भरा पर्चा छोड़ा

महाराष्ट्र: घर से उठाकर नक्सलियों ने पुलिस पटेल को उतारा मौत के घाट, धमकी भरा पर्चा छोड़ा

 Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 25, 2023 10:20 am IST,  Updated : Nov 25, 2023 10:20 am IST

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने एक पुलिस पटेल की हत्या कर दी। नक्सलियों ने पुलिस पटेल पर सरकार के लिए मुखबीरी करने का आरोप लगाया। वहीं नक्सलियों ने हत्या के बाद एक पर्चा भी छोड़ा है।

नक्सलियों ने पुलिस पटेल को उतारा मौत के घाट।- India TV Hindi
नक्सलियों ने पुलिस पटेल को उतारा मौत के घाट। Image Source : PTI

गढ़चिरौली: जिले की एतापल्ली तहसील के अति दुर्गम क्षेत्र में बसे टिटोला गांव में सुरजागढ़ लोहा खदान का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने पुलिस पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पुलिस पटेल का नाम टिटोला निवासी लालसू वेलदा है। वहीं हत्या की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी छोड़ा है। इसमें नक्सलियों ने पुलिस पाटिल की हत्या की जिम्मेदारी ली है। 

घर से उठाकर ले गए नक्सली

मिली जानकारी के मुताबिक लालसू वेलदा का 35 वर्षीय बेटा रमेश लालसू वेलदा गढ़चिरौली पुलिस की C60 बटालियन में वर्ष 2011 से कार्यरत है। वहीं उसका दूसरा बेटा गणेश लालसू वेलदा सुरजागढ़ माइनिंग खदान में काम कर रहा है। बता दें कि हेडरी पुलिस थाना क्षेत्र के जांबिया ग्राम पंचायत में टिटोला गांव आता है। यहां रात के समय कुछ बंदूकधारी नक्सली लालसू के घर पहुंचे और उसे घर से बाहर ले गए। नस्कलियों ने लालसू को सुरजागढ़ लोहा खदान का दलाल और पुलिस प्रशासन का मुखबीर समझ कर गोली मार दी। नक्सलियों ने लालसू की हत्या कर दी और वहां पर एक पर्चा भी छोड़ा है। इस पर्चे के जरिए नक्सलियों ने लालसू की हत्या की जिम्मेदारी ली है। साथ ही उन्होंने लालसू का समर्थन कर रहे लोगों को चेतावनी भी दी है। 

पर्चे में दी चेतावनी

पर्चे में नसक्लियों ने लिखा है कि आदिवासी जल जंगल जमीन बचाने के लिए अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी आवाज दबाने के लिए कुछ लोग जन विरोधी कार्य कर रहे हैं। तत्काल सुधर जाएं अन्यथा जनता माफ नहीं करेगी। बता दें कि यहां इस इलाके में अभी भी नक्सलियों का खौफ जारी है। वहीं अब एक बार फिर से नक्सलियों द्वारा इस तरह से घर से उठाकर ले जाने और हत्या कर देने के बाद से इलाके के लोगों में खौफ का माहौल है। वहीं जिस तरह से नक्सलियों ने पर्चा जारी करके लोगों को चेतावनी दी है। इससे लोग और भी ज्यादा डरे हुए हैं।

(गढ़चिरौली से नरेश सहारे की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- 

मुंबई क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर इलियास बचकाना को किया गिरफ्तार, बिल्डर को अगवा कर 10 करोड़ की मांगी थी फिरौती

ड्रग्स के लिए नहीं थे पैसे तो पति-पत्नी ने बच्चों को ही बेचा, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।