1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. NCP चीफ शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, 31 मार्च को होगी सर्जरी

NCP चीफ शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, 31 मार्च को होगी सर्जरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2021 11:38 am IST,  Updated : Mar 29, 2021 12:20 pm IST

कल रात में शरद पवार को चेकअप के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। शरद पवार के पेट में अचानक से दर्द हुआ, जिसके बाद उनकी जांच की गई। जांच में पता चला है कि उनके गॉलब्लैडर में कुछ दिक्कत है।

NCP chief Sharad Pawar taken to Breach Candy Hospital NCP चीफ शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, 31 मार्च को - India TV Hindi
NCP चीफ शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, 31 मार्च को होगी सर्जरी Image Source : INDIA TV

मुंबई। NCP चीफ शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई है। कल रात में उनको चेकअप के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। शरद पवार के पेट में अचानक से दर्द हुआ, जिसके बाद उनकी जांच की गई। जांच में पता चला है कि उनके गॉलब्‍लैडर में कुछ दिक्‍कत है। शरद पवार को अब 31 मार्च को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा, जहां उनकी एंडोस्कोपी और सर्जरी की जाएगी।

NCP नेता नवाब मलिक ने ट्वीट किया, “हमारी पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार साहब को कल शाम को पेट में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद उनके पित्ताशय में समस्या का पता चला।” मंत्री ने कहा, “वो ‘ब्लड थिनिंग मेडिकेशन’ (रक्त को पतला करने वाली दवा) ले रहे थे जिसे रोक दिया गया है। उन्हें 31 मार्च 2021 को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा और एंडोस्कोपी तथा सर्जरी की जाएगी। इसलिए उनके सभी कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित कर दिए गए हैं।”

पवार (80) ने शनिवार को अहमदाबाद में एक शीर्ष उद्योगपति के आवास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं। रविवार को दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में शाह ने कथित मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था कि सभी चीजों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।