1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. लातूर में युवक की निर्मम हत्या, NCP अजित पवार गुट के नगरसेवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

लातूर में युवक की निर्मम हत्या, NCP अजित पवार गुट के नगरसेवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Sep 20, 2026 04:11 pm IST,  Updated : Sep 20, 2026 04:20 pm IST

लातूर में युवक की हत्या के आरोप में एनसीपी पार्षद को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा दो अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृत मंसूरअली शेख और आरोपी अल्ताफ सरदार खान- India TV Hindi
मृत मंसूरअली शेख और आरोपी अल्ताफ सरदार खान Image Source : REPORTER

महाराष्ट्र के लातूर में परली के एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के मामले में परली के NCP अजित पवार गुट के नगरसेवक अल्ताफ पठान समेत तीन लोगों के खिलाफ लातूर के शिवाजी नगर पोलीस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। घटना 16 सितंबर की रात लातूर के होटल आमेर परिसर में हुई। पुलिस के मुताबिक, परली निवासी 35 वर्षीय शेख मन्सूर अली अपने साथियों के साथ बिदर जा रहे थे। इसी दौरान वे खाना खाने के लिए होटल आमेर पहुंचे।

लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद

आरोप है कि यहां रेत कारोबार के करीब 10 लाख रुपये के पुराने आर्थिक विवाद को लेकर मन्सूरअली का तीन लोगों से विवाद हुआ। इसके बाद होटल के बाहर उन पर धारदार हथियार और फरशी से हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल मन्सूरअली को लातूर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नगर सेवक गिरफ्तार

इस मामले में अल्ताफ खान सरदार खान पठाण, खालेद हमीद शेख और उमर महेबूब शेख के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आज उन्हें गिरफ्तार किया है। घटना से पहले का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस CCTV और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

परिजनों ने कही ये बात

मृत मंसूर अली के भाई का कहना है। यह लोगों ने मेरे भाई को बेरहमी से मारा है। चाकू, कत्ती जैसे हथियार और पत्थर और फर्शी डालकर मेरे भाई मार डाला है। मेरे भाई को छोटे-छोटे बच्चे हैं तीन यह लोगों ने बहुत बुरा किया है मेरे भाई के साथ। यह क्रिमिनल लोग हैं इनके ऊपर सबसे सख्त कार्रवाई हो यही हमारी मांग है।

मंसूर अली के दोस्त ने कहा कि मैं मृत मंसूरअली के साथ में खाना खाने के लिए अमेर होटल में गया वहां पर यह तीनों पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने मंसूर को गाली गलौज की और उसके बाद हाथापाई की होटल के मालिक ने बाहर निकाल फिर यह तीनों ने गाड़ी में से हथियार ले और मंसूर को मेरे सामने ही बेरहमी से मारा उन्होंने मुझे भी सर पर मारा है यह सब क्रिमिनल लोग हैं इनके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

रिपोर्टः आसिफ पटेल

ये भी पढ़ेंः बहुचर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में 2500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, वारदात से पहले सिया ने राजा रघुवंशी हत्याकांड किया था सर्च

बाइक सवार के ऊपर गिरा लोहे का बैरिकेड, हुई मौत; मुंबई मेट्रो के निर्माण में लापरवाही का मामला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।