1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नांदेड में अजीत पवार गुट के NCP नेता जीवन घोगरे पाटिल का अपहरण के बाद बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात

नांदेड में अजीत पवार गुट के NCP नेता जीवन घोगरे पाटिल का अपहरण के बाद बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Dec 23, 2025 02:58 pm IST,  Updated : Dec 23, 2025 03:06 pm IST

नांदेड़ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नांदेड़ नगर निगम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के नेता जीवन घोगरे पाटिल को कथित तौर पर अगवा कर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

NCP नेता जीवन घोगरे पाटिल का अपहरण के बाद बेरहमी से पिटाई- India TV Hindi
NCP नेता जीवन घोगरे पाटिल का अपहरण के बाद बेरहमी से पिटाई Image Source : REPORTER

महाराष्ट्र के नांदेड शहर में नांदेड नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित गुट के नेता जीवन घोगरे पाटिल का कथित तौर पर अपहरण कर उनके साथ मारपीट की गई है। इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि जीवन घोगरे पाटिल का उनकी गाड़ी से अपहरण किया जा रहा है। घोगरे पाटिल का आरोप है कि अपहरण के बाद उन्हें ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। जीवन घोगरे घायल हुए हैं और फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

नांदेड ग्रामीण पुलिस मामले की जांच कर रही है। सात अपहरणकर्ताओं को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी पुलिस ने सीज कर लिया है। गाड़ी से कोई हथियार नहीं मिला है। इन आरोपियों के अलावा शिकायत में एक पूर्व विधायक, एक वर्तमान विधायक का भी नाम शिकायत में लिखा गया है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अज्ञात जगह पर ले जाकर पिटाई की

एनसीपी नेता पाटिल ने बाद में पुलिस को बताया कि उन्हें एक अज्ञात जगह पर ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई और धमकी दी गई। अपने बयान में, उन्होंने दावा किया कि हमलावरों ने उन्हें  राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं से दूर रहने की चेतावनी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें संतोष देशमुख जैसा हश्र भुगतने की धमकी दी गई, जो बीड के एक गांव के मुखिया थे, जिनका पिछले साल अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। पाटिल ने बताया कि उन्हें एक गांव के पास छोड़ दिया गया, जहां से वह किसी तरह पुलिस स्टेशन पहुंचे और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

रिपोर्ट- विकास आड़े 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।