1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ISIS को लेकर NIA की बड़ी कार्रवाई, राज्य में 5 जगहों पर की छापेमारी

ISIS को लेकर NIA की बड़ी कार्रवाई, राज्य में 5 जगहों पर की छापेमारी

 Reported By: Suraj Ojha, Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Jul 03, 2023 11:19 am IST,  Updated : Jul 03, 2023 12:39 pm IST

ISIS को लेकर NIA ने राज्य में बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने महाराष्ट्र में 5 जगहों पर की छापेमारी की है। ये छापेमारी अभी भी चल रही है।

maharashtra, NIA, ISIS- India TV Hindi
ISIS को लेकर NIA ने 5 जगहों पर की छापेमारी Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE (PTI)

मुंबई: महाराष्ट्र में NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य में NIA ने 5 जगह पर छापेमारी की है। ये छापेमारी NIA ने आईएसआईएस को लेकर की है। मिल रही जानकारी  के मुताबिक, NIA ने मुंबई और पुणे के 5 ठिकानों पर छापेमारी की है।  NIA ने आज मुंबई में 2 जगह, भिवंडी में 2 और पुणे में एक जगह पर छापेमारी की है। ये छापेमारी अभी भी (खबर लिखे जाने तक) जारी रही है। जानकारी दे दें कि NIA ने 28 जून को मुंबई के नागपाडा इलाक़े के रहने वाले एक शख़्स के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया था इस व्यक्ति पर आरोप था कि शख़्स आईएसआईएस के संपर्क में है।

कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज़ बरामद

जानकारी दे दें कि NIA आज मुंबई में 2 ठिकानों पर, भिवंडी में 2 ठिकानों पर और पुणे में एक जगह छापेमारी की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के बाद ISIS से संबंधित चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों का दावा किया है कि ये संदिग्ध साल 2021 की शुरुआत से ही ISIS के संपर्क में थे और तब से ही केंद्रीय एजेंसियों के राडार पर थे।  NIA के सूत्रों ने बताया की इस छापेमारी में कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल डिवाइज़ भी बरामद किए गए हैं।

4 लोग हिरासत में

NIA के सूत्रों ने बताया कि हिरासत में मॉड्यूल का मुखिया भी शामिल है। इस मॉड्यूल के मुखिया का माम ताशिब हैं, ये मुंबई में रहता है, एनआईए ने इसे हिरासत में लिया है। सूत्रों ने जानकारी देते हुए कहा कि ताबिश ने ISIS के मासिक पत्रिका वॉयस ऑफ़ हिन्द में कॉलम भी लिखा था। इसके अलावा एजेंसी ने पुणे से जुबेर नाम के एक शख़्स को हिरासत में लिया गया है, एजेंसी ने दावा किया है कि ये कर्नाटक के शिमोगा के ISIS मॉड्यूल से भी जुड़ा हुआ है।

 

ये भी पढ़ें-

"बीजेपी को उसकी सही जगह दिखाएंगे" पार्टी टूटने के बाद बोले शरद पवार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।