1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'पीएम को पूरे महाराष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ता बब्बर शेर', सांगली में प्रतिमा अनावरण के बाद बोले राहुल

'पीएम को पूरे महाराष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ता बब्बर शेर', सांगली में प्रतिमा अनावरण के बाद बोले राहुल

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 05, 2024 03:37 pm IST,  Updated : Sep 05, 2024 11:27 pm IST

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को सिर्फ वीर शिवाजी नहीं पूरे महाराष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिस प्रतिमा का अनावरण उन्होंने किया है। वह कम से कम 60-70 साल तक चलती रहेगी।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
राहुल गांधी Image Source : PTI

महाराष्ट्र के सांगली में राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को सिर्फ वीर शिवाजी नहीं, पूरे महाराष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने पर उनसे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा माफी मांगे जाने की क्या वजह थी। प्रधानमंत्री शायद इसलिए माफी मांग रहे कि उन्होंने जिसको कांट्रैक्ट दिलाया उसने भ्रष्टाचार किया। महाराष्ट्र के लोगों से चोरी की। शिवाजी महाराज की याद में मूर्ति बनाई और इतना भी ध्यान नहीं दिया कि मूर्ति खड़ी रहे।

राहुल ने कहा "सबसे बड़े महापुरुष शिवाजी महाराज की मूर्ति बनती है। भ्रष्टाचार और गलत व्यक्ति को कांटैक्ट के कारण मूर्ति गिर गई। पीएम को सिर्फ शिवाजी महाराज नहीं महाराष्ट्र के हर व्यक्ति से माफी मांगनी चाहिए। आप सिर्फ दो लोगों की सरकार क्यों चलाते हैं।"

जनगणना का वादा

सांगली में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनका गठबंधन यह सुनिश्चित करेगा कि देश में जाति आधारित जनगणना हो। राहुल ने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र, कांग्रेस की विचारधारा का गढ़ है। यहां के लोगों में उनकी पार्टी का डीएनए है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पतंगराव कदम की जिस प्रतिमा का अनावरण उन्होंने किया है। वह कम से कम 60 साल तक खड़ी रहेगी।

पतंगराव कदम की प्रतिमा का अनावरण 

राहुल गांधी ने सांगली जिले में कांग्रेस के दिवंगत नेता पतंगराव कदम की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। कदम ने महाराष्ट्र में कई विभागों में मंत्री पद संभाला था। कई वर्षों तक पलूस-काडेगांव विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कदम की प्रतिमा जिले के वांगी में स्थापित की गई है। गांधी ने वांगी में दिवंगत नेता को समर्पित एक संग्रहालय का भी दौरा किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के प्रभारी रमेश चेन्निथला, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार, कोल्हापुर के सांसद शाहू छत्रपति, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले और कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

कांग्रेस कार्यकर्ता बब्बर शेर

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं। उन्होंने कहा "आपने सभी भाजपा वलो को डरा के रखा हैं। पतंगराव कदम ने विकास का काम किया। कांग्रेस के साथ पूरे दिल से पूरी जिंदगी खडे रहे। इंदिरा गांधी चुनाव हारीं तब भी कदम उन्हीं के साथ थे। रात दो बजे मीटिंग बुलाई थी। महाराष्ट्र एक अग्रिणी राज्य है। मैंने खरगे जी से कहा मैं आपके साथ कर्नाटक आता हूं, तो आप खुश होते हो। आप महाराष्ट्र आते हो तो भी खुश होते हो। महाराष्ट्र में कांग्रेस की विचारधारा गहरी है।"

विचारधारा की लड़ाई

राहुल गांधी ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है। मणिपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला। राहुल ने कहा "आज यह लडाई काग्रेस और बीजेपी के बीच है। इससे पहले यह लड़ाई फुले और शिवाजी ने लड़ी थी। यही विचार हमारे संविधान में हैं।" बीजेपी को लेकर उन्होंने कहा " जहां अपने लोग डालने हैं। वहां अपने लोग घुसा देते हैं। मेरिट नहीं देखते। एक ही मेरिट है। आप आरएसएस के हो तभी आप मेरिट के हैं। हमने आरक्षण की बात की, जातीय जनगणना की बात की। बीजेपी के लोग कहने लगे नहीं। आरएसएस के लोग कह रहे हैं यह नहीं होना चाहिए। कुछ दिन पहले आरएसएस ने कहा अब जातीय जनगणना होनी चाहिए फिर पहले क्या बोल रहे थे?

कमद ने कभी माफी नहीं मांगी

राहुल ने कहा " 60 साल में कदम ने कभी माफी नहीं मांगी। माफी वाही मांगता हैं, जो गलत काम करता है। पीएम ने कहा मैं माफी मांगता हूं। क्यूं मांगी? आरएसएस के व्यक्ति को कॉन्ट्रैक्ट दिया। मूर्ती के बनाने में भ्रष्टाचार हुआ। महाराष्ट्र के लोगो से चोरी की। अदाणी और अंबानी सरकार क्यूं चला रहे हैं। अंबानी और अडाणी इस देश को रोजगार नही दे सकते। हिंदुस्तान का नया मॉडल है।चीन से माल लेते हैं। अब दो हिंदुस्तान बन रहे हैं। बेरोजगार और गरीब का हिंदुस्तान और दूसरा मोदी और अडाणी का हिंदुस्तान। 16 लाख करोड़ 22-25 लोगों को दिया है। उनका कर्जा माफ किया है। हमने 70 हजार करोड़ किया है। अब गरीबों का भी कर्ज माफ होना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।