1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. I.N.D.I.A. गठबंधन की बड़ी तैयारी, RSS के गढ़ में करेगी पहली रैली!

I.N.D.I.A. गठबंधन की बड़ी तैयारी, RSS के गढ़ में करेगी पहली रैली!

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Malaika Imam
 Published : Oct 14, 2023 03:49 pm IST,  Updated : Oct 14, 2023 03:49 pm IST

महाराष्ट्र के नागपुर में इंडिया (I.N.D.I.A.) अपनी पहली रैली करना चाहती है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने ये इच्छा जाहिर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है।

I.N.D.I.A. गठबंधन की पहली रैली नागपुर में हो सकती है।- India TV Hindi
I.N.D.I.A. गठबंधन की पहली रैली नागपुर में हो सकती है। Image Source : PTI

विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A.) अपनी पहली रैली महाराष्ट्र के नागपुर में करना चाहती है। कहीं ना कहीं इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के गढ़ में आकर भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस को संदेश देना चाहती है। आरएसएस के घर में I.N.D.I.A. गठबंधन अपनी पहली रैली करना चाहती है। इसके साथ ही नागपुर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की दीक्षाभूमि भी है, जहां पर उन्होंने 14 अक्टूबर 1956 में बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी।

कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र

I.N.D.I.A. गठबंधन की नागपुर में रैली आयोजित करने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है, जिसमें यह जिक्र किया गया है कि इंडिया गठबंधन की रैली नागपुर में आयोजित की जाए। रैली की तारीख अभी तय नहीं हुई है, इसे लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि नागपुर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की कर्म भूमि, विचार भूमि और दीक्षाभूमि है। यहां ताजुद्दीन बाबा ने एकात्मकता का संदेश दिया था, जहां सभी धर्म और जाति के लोग जाते हैं। जो रैली हो नागपुर में हो, यह कांग्रेस की इच्छा है। इसी को देखते राहुल गांधी को पत्र लिखा गया है।

पहली रैली कब होगी?

महाराष्ट्र कांग्रेस एवं महाविकास अघाड़ी के नेता चाहते हैं कि इंडिया गठबंधन की पहली रैली महाराष्ट्र के नागपुर में हो। कांग्रेस से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले ये रैली अक्टूबर में करने की योजना थी, लेकिन नवरात्र उत्सव होने की वजह से फिलहाल इसे आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा की जा रही है। महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी अब इसे नवंबर के प्रथम सप्ताह में करने के लिए कोशिश कर रही है, लेकिन ज्यादातर पार्टियों का ऐसा कहना है कि नवंबर में छत्तीसगढ़, राजस्थान ,मध्य प्रदेश, तेलंगाना विधानसभा का चुनाव है, ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का नागपुर में आने की संभावना कम रह सकती है।

UN प्रमुख ने इजरायल के आदेश पर दी चेतावनी, कहा- उत्तरी गाजा को खाली कराना 'बेहद खतरनाक'

फिर राजभवन और मान सरकार के बीच ठनी, राज्यपाल ने विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र को बताया 'अवैध'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।