1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में यात्रियों की नाव से टकराई नेवी की स्पीड बोट, 13 लोगों की हुई मौत, देखें VIDEO

मुंबई में यात्रियों की नाव से टकराई नेवी की स्पीड बोट, 13 लोगों की हुई मौत, देखें VIDEO

 Reported By: Sachin Chaudhary,  Saket Rai Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : Dec 18, 2024 07:27 pm IST,  Updated : Dec 18, 2024 08:50 pm IST

महाराष्ट्र में नेवी की स्पीड बोट से टक्कर के बाद एक नाव के पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। इस नाव पर कुल 100 से ज्यादा लोग सवार थे। एक वीडियो में नेवी की स्पीड बोट से नाव की टक्कर दिख होती रही है।

Speed Boat, Mumbai Ferry- India TV Hindi
यात्रियों से भरी नाव से यही स्पीड बोट टकराई थी। Image Source : INDIA TV

मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई तट के नजदीक बुधवार को नेवी की स्पीड बोट से टक्कर के बाद यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई। इस घटना में यात्रियों की नाव में सवार 10 और नेवी की स्पीड बोट पर सवार 3 लोगों की मौत हो गई। 'नीलकमल फेरी' नाम से चलने वाली यात्री नाव पर क्रू मेंबर्स समेत कुल 110 लोग सवार थे। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया और कुल 101 लोगों को बचाया गया। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें नेवी की एक स्पीड बोट से यात्रियों की नाव में टक्कर लगती हुई दिख रही है।

101 लोगों को किया गया रेस्क्यू

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय नीलकमल नामक यह नौका मुंबई के नजदीक स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप जा रही थी तभी शाम करीब 4 बजे नेवी एक स्पीड बोट उससे टकरा गई। बताया जा रहा है कि स्पीड बोट के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया था। यात्रियों की नाव से स्पीड बोट के टकराने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल 110 लोगों में से 101 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जबकि 10 नागरिकों और 3 नौसैनिकों की मौत हो गई है। सरकार ने घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है।

सामने आया आदित्य ठाकरे का बयान

वहीं, यात्रियों की बोट के मालिक राजेंद्र पड़ते ने आरोप लगाया कि उनकी नाव में एक स्पीड बोट ने टक्कर मारी थी। उन्होंने दावा किया कि उनकी बोट में कुल 84 लोग बैठ सकते हैं और इसमें 80 लोग सवार थे। हालांकि बाद में सामने आया कि नाव में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (उबाठा) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि घटना बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण है और हम जांच की मांग करेंगे, लेकिन अभी राहत एवं बचाव करना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी इस बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।