1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. लोकसभा चुनाव के बीच मुंबई में धमाके का 'प्लान', मैकडॉनाल्ड को उड़ाने की धमकी

लोकसभा चुनाव के बीच मुंबई में धमाके का 'प्लान', मैकडॉनाल्ड को उड़ाने की धमकी

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Malaika Imam
 Published : May 19, 2024 10:34 am IST,  Updated : May 19, 2024 10:57 am IST

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा कॉल मिला है। कॉल करने वाले अज्ञात शख्स ने बताया कि दादर इलाके में स्थित मैकडॉनाल्ड में धमाका होगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

देश भर में लोकसभा चुनाव हो रहा है। इस बीच, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से परेशान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा कॉल मिला है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस को कॉल कर बताया कि दादर इलाके में स्थित मैकडॉनाल्ड में धमाका होगा।

बस में मैकडॉनल्ड उड़ाने की चर्चा

फोन करने वाले शख्स ने पुलिस को बताया कि वो बेस्ट की बस नंबर- 351 में यात्रा कर रहा था उसी दौरान उसने दो लोगों को मैकडॉनल्ड उड़ाने की बात करते सुना। इस बात की जानकारी कॉलर ने शनिवार की रात पुलिस कंट्रोल को कॉल कर दी। इस कॉल के बाद मुंबई पुलिस जांच और छानबीन में जुट गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। 

फ्लाइट में टिश्यू पर लिखा मिला- बम

इन दिनों बम धमाके की धमकी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। बीते दिनों दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट के शौचालय में एक टिशू पेपर पर 'बम' लिखा हुआ मिला, जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी जांच की और आखिर में बम होने की सूचना को अफवाह बताया। इससे पहले ईमेल के जरिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयपोर्ट के साथ-साथ दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसे पुलिस ने जांच के बाद महज अफवाह बताया। 

स्कूल और एयरपोर्ट में धमाके की धमकी

वहीं, 1 मई को दिल्ली-एनसीआर के 150 से ज्यादा स्कूलों को फर्जी धमकी भरे ईमेल मिले थे, यह भी बाद भी अफवाह निकली। इससे पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ये धमकी भी ईमेल के जरिए दी गई थी। ईमेल में भोपाल एयरपोर्ट के साथ देश के अन्य हवाई अड्डों पर भी विमानों को बम से उड़ाने का जिक्र था। अथॉरिटी की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की थी। अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 507 और वायुयान अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।