1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'महाराष्ट्र के पास समृद्ध भविष्य का सपना, देश की जनता चाहती है तेज विकास,' मुंबई में बोले पीएम मोदी

'महाराष्ट्र के पास समृद्ध भविष्य का सपना, देश की जनता चाहती है तेज विकास,' मुंबई में बोले पीएम मोदी

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 13, 2024 06:38 pm IST,  Updated : Jul 13, 2024 07:18 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से राज्य के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शुभारंंभ किया है। पीएम मोदी ने कहा कि इन योजनाओं से राज्य व शहर के लोगों को खासा लाभ मिलने वाला है।

मुंबई में पीएम मोदी - India TV Hindi
मुंबई में पीएम मोदी Image Source : X/NARENDRAMODI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं को शुभारंभ किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया है।

शहर के लोगों को मिलने वाला है लाभ

पीएम मोदी ने कहा कि आज मुंबई में शुरू की गई विकास परियोजनाओं से सम्पर्कता बढ़ेगी। शहर के बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे शहर के लोगों को काफी लाभ मिलने वाला है।

महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में रोजगार का होगा निर्माण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज मुझे महाराष्ट्र और मुंबई के लिए 3 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और लोकार्पण का अवसर मिला है। इन प्रोजेक्ट्स से मुंबई और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। इनमें रोड और रेल परियोजनाओं के अलावा महाराष्ट्र के नौजवानों के कौशल विकास की बहुत बड़ी योजना भी शामिल है। इनसे महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में रोजगार का निर्माण भी होगा। 2-3 सप्ताह पहले ही केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के लिए वधावन पोर्ट को भी स्वीकृति दी है। 76 हजार करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट से यहां 10 लाख से ज्यादा रोजगार बनेंगे।'

महाराष्ट्र के पास समृद्ध भविष्य का सपना

पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के पास गौरवशाली इतिहास है। महाराष्ट्र के पास सशक्त वर्तमान है। महाराष्ट्र के पास समृद्ध भविष्य का सपना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र वो राज्य है, जिसकी विकसित भारत के निर्माण में बड़ी भूमिका है। देश की जनता लगातार तेज विकास चाहती है। अगले 25 साल में भारत को विकसित बनाना है।

देश की जनता तेज विकास चाहती है-PM मोदी

पीएम ने कहा कि 21वीं सदी के भारत की आकांक्षाएं भारत की आकांक्षाएं इस समय बहुत ऊंचे स्तर पर हैं। इस सदी के करीब-करीब 25 साल बीत चुके हैं। देश की जनता तेज विकास चाहती है। अगले 25 साल में भारत को विकसित बनाना चाहती है।

वंचितों को वरीयता देती NDA सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार के विकास का मॉडल वंचितों को वरीयता देने का रहा है। जो दशकों से अंतिम पंक्ति पर रहे हैं, उनको हमारी सरकार प्राथमिकता दे रही है। नई सरकार के शपथ लेते ही गरीबों के लिए पक्के घर और किसानों से जुड़े बड़े फैसले लिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।