1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. "हमारी सरकार ने सोच-अप्रोच बदली, शार्टकट की राजनीति से देश का नुकसान," नागपुर में बोले पीएम मोदी

"हमारी सरकार ने सोच-अप्रोच बदली, शार्टकट की राजनीति से देश का नुकसान," नागपुर में बोले पीएम मोदी

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Dec 11, 2022 05:19 pm IST,  Updated : Dec 11, 2022 05:19 pm IST

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 8 सालों में हमने सोच और अप्रोच दोनों बदली हैं। उन्होंने कहा कि हम सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास, पर बल दे रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी Image Source : ANI

 

महाराष्ट्र के नागपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 75 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बीते 8 सालों में हमने सोच और अप्रोच दोनों बदली हैं। उन्होंने कहा कि हम सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास, पर बल दे रहे हैं। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों में जो वंचित था उसको हमारी सरकार वरीयता दे रही है और सबके प्रयास से सबका विकास हो रहा है।

शार्टकट की राजनीति से देश नहीं चल सकता- PM

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर जोरदार अटैक करते हुए कहा कि हमारे देश में कुछ ऐसे नेता भी हैं जो आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया वाली योजना चलाकर देश को खोखला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश ऐसी कुनीति से बर्बाद हो गए। शॉर्टकट अपनाने वाले नेताओं को पीएम मोदी ने निशाना साधते हुए कहा कि स्थायी विकास का महत्व समझें, शार्टकट की जगह स्थाई विकास करके भी चुनाव जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि शार्टकट की राजनीति से देश नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की के लिए विजन होना जरूरी।

11 सितारों के महान नक्षत्र का उदय हो रहा है- PM

नागपुर में प्रधानमंत्री ने समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज महाराष्ट्र के विकास के लिए 11 सितारों के महान नक्षत्र का उदय हो रहा है। उन्होंने 75 साल के अमृत महोत्सव में 75 करोड़ के विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये आयोजन प्रमाणित कर रहा है कि डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र में कितनी तेजी से काम कर रही है।

PM ने बताया देश के विकास में इंफ्रास्ट्रक्चर का महत्व

प्रधानमंत्री ने समृद्धि महामार्ग के लोकार्पण के मौके पर बताया कि देश के विकास में इंफ्रास्ट्रक्चर का कितना महत्व है। उन्होंने कई देशों का उदाहरण देकर बताया कि कैसे कुछ देश इंफ्रास्ट्रक्चर के बल पर आज विकसित हो गए। साथ ही पीएम मोदी ने ये भी बताया कि सिर्फ सड़कें और फ्लाईओवर ही इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है बल्कि इंफ्रा को ह्यूमन टच देना भी जरुरी है, जैसे मंदिरों का विकास हमारा कल्चरल इंफ्रा है, मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों का निर्माण मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।