1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. भारतीय नौसेना दिवस के मौके पर आज महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जाएंगे PM मोदी, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

भारतीय नौसेना दिवस के मौके पर आज महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जाएंगे PM मोदी, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

 Reported By: Sachin Chaudhary, Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Dec 04, 2023 10:20 am IST,  Updated : Dec 04, 2023 10:20 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग दौरे पर हैं। यहां वह राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी महाराष्ट्र के खूबसूरत बीच तारकरली भी जाएंगे।

PM Modi - India TV Hindi
पीएम मोदी जाएंगे सिंधुदुर्ग Image Source : FILE

मुंबई: भारतीय नौसेना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी यहां देश के पहले नौसेना स्थापित करने वाले राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह प्रतिमा नौसेना की तरफ से सिंधुदुर्ग में स्थापित की गई है। इसके बाद वह तारकर्ली बीच जाएंगे।

महाराष्ट्र के खूबसूरत बीच तारकरली भी जाएंगे पीएम 

तारकरली बीच महाराष्ट्र के खूबसूरत बीच में से एक है, जहां पर स्कूबा डाइविंग होती है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बेस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दूसरे उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी साथ में रहेंगे। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे भी इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे।

आज है भारतीय नौसेना दिवस 

भारतीय लड़ाकों की जांबाजी के किस्से हम लगातार सुनते रहते हैं। इन्हीं जांबाज जवानों के लिए 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। समुद्र में तैनात भारतीय नौसेना के जवानों के जज्बे को सलाम करने के लिए भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। साल 1971 से भारतीय नौसेना दिवस की शुरूआत हुई थी। 

नौसेना दिवस के पीछे की कहानी

वैसे तो भारतीय नौसेना की स्थापना 1612 में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा की गई थी, लेकिन आजादी के बाद से भारतीय नौसेना ने लगातार नए कीर्तिमान स्थापित किए। भारतीय नौसेना दिवस की शुरुआत के पीछे भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध का एक किस्सा जुड़ा है। इस पूरे मिशन को ऑपरेशन ट्राइडेंट नाम दिया गया था। दरअसल, 1971 में बांग्लादेश की मुक्ति के दौरान भारत दो तरफ से युद्ध झेल रहा था। एक तरफ बांग्लादेश में स्थिति को काबू में करना था तो दूसरी तरफ से पाकिस्तान द्वारा भी हमला कर दिया गया था। साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने 3 दिसंबर को भारतीय हवाई अड्डों पर हमला किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।