1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में CJP समर्थकों पर गिरी गाज, 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामले दर्ज

मुंबई में CJP समर्थकों पर गिरी गाज, 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामले दर्ज

 Reported By: Saket Rai Written By: Malaika Imam
 Published : Jul 21, 2026 02:29 pm IST,  Updated : Jul 21, 2026 02:47 pm IST

CJP के आंदोलन को लेकर मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में कुल 8 मामले दर्ज किए हैं। 900 से अधिक लोगों को विभिन्न मामलों में आरोपी बनाया गया है।

कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को सुरक्षाकर्मियों ने रोका।- India TV Hindi
दिल्ली में जंतर-मंतर के पास विरोध मार्च से पहले नारे लगा रहे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को सुरक्षाकर्मियों ने रोका। Image Source : PTI

मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था के उल्लंघन और बिना पुलिस अनुमति के प्रदर्शन करने के आरोप में शहर के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में कुल 8 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने इन कार्रवाइयों के तहत 900 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सबसे बड़ी कार्रवाई शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में देखने को मिली है, जहां अकेले ही 600 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

किस पुलिस स्टेशन में कितने मामले?

  • शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन: 600+ मामले
  • माहिम पुलिस स्टेशन: 100+ मामले
  • दादर पुलिस स्टेशन: 70+ मामले
  • सायन पुलिस स्टेशन: 40+ मामले
  • वडाला टीटी पुलिस स्टेशन: 25+मामले
  • वर्ली पुलिस स्टेशन: 21 मामले
  • कालाचौकी पुलिस स्टेशन: 20+ मामले
  • भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन: 20+ मामले

दिल्ली में CJP का प्रदर्शन

बता दें कि NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 20 जुलाई  को दिल्ली में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर पर हजारों छात्र और युवा एकत्र हुए, जिन्होंने संसद भवन की ओर मार्च करने का प्रयास किया। जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस ने भीड़ को तीतर-बीतर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस हिंसक झड़प में 60 प्रदर्शनकारी और  6 IPS अफसर सहित 118 पुलिस वाले घायल हुए हैं।

बढ़ते तनाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, सांसद डिंपल यादव और कई छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया। सुरक्षा कारणों से नई दिल्ली क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं और पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय जैसे प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया। इस बीच, जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को भी पुलिस द्वारा जबरन अस्पताल ले जाए जाने का छात्रों ने कड़ा विरोध किया। देर शाम CJP के प्रतिनिधिमंडल (सौरव दास और आशुतोष रांका) ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगें सौंपीं, जबकि कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी न होने तक जंतर-मंतर पर अपना आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें-

सोनम वांगचुक को लेकर केंद्र सरकार का कोर्ट में बड़ा बयान, कहा- 'मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने पर कोई आपत्ति नहीं'

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान हिंसा, सांसद चंद्रशेखर और समर्थकों पर लगे बड़े आरोप, यहां जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।