1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुणे
  4. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक परिवार के दो लोगों की मौत

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक परिवार के दो लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2019 02:02 pm IST,  Updated : Dec 30, 2019 02:02 pm IST

रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

Mumbai Pune Expressway- India TV Hindi
Mumbai Pune Expressway Image Source : ANI

मुंबई। रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना रविवार रात में हुई। पुणे में एक समारोह में हिस्सा लेने के बाद परिवार के पांच सदस्य कार से मुंबई लौट रहे थे। 

पुलिस निरीक्षक धनाजी क्षीरसागर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ प्रतीत होता है कि खपोली में कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद वाहन मुंबई-पुणे एक्सप्रेव पर सड़क विभाजक से जा टकराया।’’ उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। 

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। पीड़ित मुंबई के अंधेरी नगर के हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। pune से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र