1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुणे: 'महिला ने दर्ज कराई थी रेप की झूठी शिकायत, पुलिस को किया गया गुमराह', मामले का हुआ खुलासा

पुणे: 'महिला ने दर्ज कराई थी रेप की झूठी शिकायत, पुलिस को किया गया गुमराह', मामले का हुआ खुलासा

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 06, 2025 04:02 pm IST,  Updated : Jul 06, 2025 04:11 pm IST

पुणे में महिला के साथ कथित रेप की घटना की जांच पुलिस की टीम कर रही थी। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कहा कि महिला ने रेप की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस को गुमराह किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंजीनियर महिला के साथ रेप केस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। जहां 22 वर्षीय महिला के साथ डिलीवरी एजेंट के रूप में खुद को पेश करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित रेप के मामले पर पुणे के सीपी अमितेश कुमार ने मामले का खुलासा किया है। सीपी अमितेश कुमार ने कहा, 'यह पाया गया कि महिला ने झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। उसकी शिकायत ने पुणे पुलिस को गुमराह किया है।' 

पुणे को महिलाओं को असुरक्षित दिखाने की कोशिश

उन्होंने कहा, 'अभी दो दिन पहले पुणे सिटी पुलिस के सामने एक घटना आई, जिसका इस्तेमाल यह कहानी बनाने के लिए किया गया कि पुणे में महिलाओं से संबंधित कानून और व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। पुणे को महिलाओं के लिए असुरक्षित दिखाने की कोशिश की गई।'

24 घंटे के अंदर मामला सुलझाया गया

सीपी अमितेश कुमार ने कहा, 'पुलिस प्रशासन के पूरे संसाधनों को तैनात करके, हमने 24 घंटे के अंदर मामले को सुलझा लिया है। किसी को भी फर्जी कहानियों के माध्यम से पुणे को बदनाम करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, जो कि सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है।'

महिला ने लगाया था झूठा आरोप 

बता दें कि पुणे के कोंधवा इलाके में एक 22 वर्षीय आईटी पेशेवर महिला ने आरोप लगाया था कि एक कूरियर डिलीवरी एजेंट ने उसके फ्लैट में घुसकर बलात्कार किया। शुरुआती शिकायत में दावा किया गया कि आरोपी ने महिला को बेहोश करने के लिए स्प्रे का इस्तेमाल किया और धमकी भरे संदेश के साथ सेल्फी ली। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी महिला का परिचित था। महिला ने बाद में स्वीकार किया कि उसने गुस्से में झूठी शिकायत दर्ज की थी।

(इनपुट-एएनआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।