पुलिस ने शराब कारोबारी के आवास पर छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की। इस दौरान घर की अलमारी से 1 करोड़ 85 हजार रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद की गई।
पुणे में बीते दिनों भारतीय सेना से रिटायर्ड हो चुके बुजुर्ग से नागरिकता साबित करने के लिए प्रमाण मांगा गया। इस मामले में अब पुणे पुलिस के कमिश्नर ने कहा है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
पुणे में एक कंपनी में काम करने वाली आईटी इंजीनियर ने अपनी ही कंपनी की 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड नोट में मृतक ने अपने पिता से माफी मांगी है।
गर्लफ्रेंड ने शादी से जैसे ही इंकार किया, उसका प्रेमी गुस्से से आग बबूला हो गया। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुणे में महिला के साथ कथित रेप की घटना की जांच पुलिस की टीम कर रही थी। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कहा कि महिला ने रेप की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस को गुमराह किया गया है।
पुणे में एक 25 वर्षीय महिला संग कथित तौर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक सोसायटी में एक शख्स कूरियर डिलीवरी एजेंट बनकर घुसा और उसने कथित तौर युवती संग दुष्कर्म किया।
'टोनी द ढाबा' के मालिकाना हक को लेकर ये मामला कोर्ट में भी पहुंचा हुआ है। बुआ और भतीजों में हुई मारपीट के बाद पुलिस में 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
महिलाओं को आकर्षित करने के लिए फर्जी एयरफोर्स ऑफिसर बने युवक को पुलिस और मिलिट्री इंटेलीजेंस ने धर दबोचा है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।
महाराष्ट्र के पुणे में सरकारी बस में 26 साल की युवती से रेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री के बेटे के अपहरण की खबरें सामने आई हैं। पुणे के सिंहगढ़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र के पुणे में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला देखने को मिला है। हालांकि इस घटना में आरोपी को भाग पाता उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि कार चालक ने 6 वाहनों को टक्कर मारी है।
पुणे में नदी किनारे महिला की सिर कटी लाश मिलने से सभी वोग हैरान हैं। दर्दनाक बात ये भी है कि महिला के हाथ और पैर भी काट कर अलग कर दिए गए थे। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।
ऐसे आरोप सामने आए हैं कि पूजा ने अपने माता-पिता के अलग होने का झूठा दावा कर यूपीएससी परीक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) गैर-क्रीमी लेयर कोटा का लाभ प्राप्त किया।
ट्रेनी IAS पूजा की मां मनोरमा खेडकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूजा की मां को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार में किया गया है। पूजा के पिता दिलीप खेडकर को भी आरोपी बनाया गया है।
पुणे के पूर्व उप महापौर और एनसीपीएसपी के नेता बंडू गायकवाड़ के बेटे ने कथित तौर पर एक टेम्पो को अपनी कार से टक्कर मार दी है। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि सौरभ गायकवाड़ गलत दिशा में कार चला रहा था।
आईएएस पूजा खेड़कर की मां मनोरमा खेड़कर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। पिस्टल के दम पर एक किसानों को धमकाने का वीडियो सामने आने के बाद से अब पुलिस ने मनोरमा खेड़कर को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पुणे में हुए पोर्श कार हादसा मामले में नाबालिग ने 300 शब्दों का निबंध लिखकर प्रस्तुत कर दिया है। बता दें कि किशोर न्याय बोर्ड की जमानत शर्तों का पालन करते हुए सड़क सुरक्षा पर नाबालिग आरोपी ने निबंध लिखा है।
पुणे पोर्श एक्सीडेंट में नाबालिग आरोपी की रिहाई के खिलाफ पुलिस सुप्रीम कोर्ट जा सकती है। पुलिस इस मामले में अलग-अलग ग्राउंड्स पर अपनी याचिका दायर कर सकती है।
पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज रोड पर स्थित एक 'बार' का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें कुछ लोग नशीले पदार्थ के साथ दिखाई दिए। यह 'बार' रविवार को सुबह 5 बजे तक खुला था।
पुणे पोर्शे कार हादसा मामले में नाबालिग आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को आज कोर्ट ने जमानत दे दी है। बता दें कि विशाल अग्रवाल पर 2 अन्य केस भी दर्ज हैं, जिनमें उन्हें आज कोर्ट ने जमानत दी है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़