1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नदी किनारे मिली महिला की सिर कटी लाश, हाथ और पैर भी अलग, सभी हैरान

नदी किनारे मिली महिला की सिर कटी लाश, हाथ और पैर भी अलग, सभी हैरान

 Published : Aug 27, 2024 05:00 pm IST,  Updated : Aug 27, 2024 05:00 pm IST

पुणे में नदी किनारे महिला की सिर कटी लाश मिलने से सभी वोग हैरान हैं। दर्दनाक बात ये भी है कि महिला के हाथ और पैर भी काट कर अलग कर दिए गए थे। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप। - India TV Hindi
महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप। Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के पुणे शहर से अपराध की खौफनाक घटना सामने आई है। पुणे शहर में मुला नदी के किनारे पर एक महिला की सिर कटी लाश मिली है। महिला के हाथ-पैर भी कटे हुए मिले हैं। इस बेरहमी से का गई हत्या को देखकर इलाके में खौफ और हैरानी का माहौल है। पुलिस ने मंगलवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है और केस भी दर्ज कर लिया है। आइए जानते हैं इस मामले को विस्तार से। 

पुलिस को कब मिली जानकारी?

पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि एक महिला का सिर विहीन और हाथ-पैर कटा शव पाया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को चंदननगर इलाके में नदी के किनारे एक शव पाए जाने के बारे में सूचना मिली थी।

हाथ-पैर, कंधे और कूल्हे के जोड़ से काटकर अलग

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में महिला के साथ हुई हैवानियत खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि महिला का सिर धड़ से अलग करने के साथ उसके हाथ-पैर कंधे और कूल्हे के जोड़ से काटकर अलग किये गये थे। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। 

गुमशुदगी की शिकायतों की हो रही जांच 

पुलिस ने बताया है कि इस मामले में चंदननगर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) और 238 (साक्ष्य मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए जांच की जा रही है और पुलिस गुमशुदगी की शिकायतों की भी जांच कर रही है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- कलयुगी बेटा बना हैवान, अपनी ही मां की कर दी हत्या; सामने आई चौंकाने वाली वजह

29 साल के युवक ने 70 साल की बुजुर्ग से किया रेप, आखों में मिर्च डाली, फिर गहने भी ले गया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।