1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. कलयुगी बेटा बना हैवान, अपनी ही मां की कर दी हत्या; सामने आई चौंकाने वाली वजह

कलयुगी बेटा बना हैवान, अपनी ही मां की कर दी हत्या; सामने आई चौंकाने वाली वजह

 Published : Aug 26, 2024 11:14 pm IST,  Updated : Aug 26, 2024 11:14 pm IST

हरियाणा के गुरुग्राम जिले से बेहद शॉकिंग मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी ही मां को मौत के घाट के उतार दिया। आरोपी को कोर्ट से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गुरुग्राम में एक शख्स ने अपनी ही मां की कर दी हत्या- India TV Hindi
गुरुग्राम में एक शख्स ने अपनी ही मां की कर दी हत्या Image Source : FILE

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान नूरपुर गांव निवासी रविंद्र (35) के तौर पर हुई है जबकि उसकी मां की उम्र 70 साल थी। पुलिस ने केस को दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर स्थानीय कोर्ट में पेश किया,  जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

वजह जानकर नहीं होगा विश्वास 

जानकारी के मुताबिक शराब के लिए पैसे न देने पर रविंद्र ने अपनी ही मां का मर्डर कर दिया। पुलिस के मुताबिक रविंद्र ने मां रोशनी देवी की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद कबूल(आरोपी की बहन) को घटना की जानकारी दी। कबूल ने पुलिस को बताया, "उसने मुझे बताया कि मेरी मां ने शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था।"

'आरोपी को थी शराब की लत, चल रहा था इलाज'

एक अधिकारी ने बताया कि रविंद्र की बहन कबूल ने पुलिस को बताया कि उसके भाई को शराब की लत है और वह दिव्यांग है। उन्होंने बताया कि बहन के मुताबिक रविंद्र का नशामुक्ति केंद्र में इलाज चल रहा था और हाल में वह घर लौटा था।

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के मुताबिक वह अपने बेटे के साथ मायके आई तो देखा कि मां का शव आंगन में पड़ा है। उन्होंने बताया कि कबूल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिलापुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की और रविंद्र को रविवार गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया,‘‘ आरोपी को स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।’

ये भी पढ़ें- राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

खुशखबरी! यूपी में होगी बंपर भर्ती, 20 हजार पदों के लिए मंजूरी; यहां पढ़ें हर एक डिटेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।