1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां हुई गिरफ्तार, बंदूक दिखाकर किसान को दी थी धमकी

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां हुई गिरफ्तार, बंदूक दिखाकर किसान को दी थी धमकी

 Reported By: Atul Singh Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 18, 2024 10:31 am IST,  Updated : Jul 18, 2024 01:53 pm IST

ट्रेनी IAS पूजा की मां मनोरमा खेडकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूजा की मां को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार में किया गया है। पूजा के पिता दिलीप खेडकर को भी आरोपी बनाया गया है।

पूजा की मां मनोरमा खेडकर को पुलिस ने हिरासत में लिया।- India TV Hindi
पूजा की मां मनोरमा खेडकर को पुलिस ने हिरासत में लिया। Image Source : FILE PHOTO

विवादित ट्रेनी IAS पूजा खेडकर और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुणे पुलिस ने पूजा की मां मनोरमा खेडकर को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध हथियार रखने के आरोप में मनोरमा को रायगड जिले के महाड़ से पहले गिरफ्तार किया गया। मनोरमा पर किसान को बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने आर्म्स एक्ट धारा 506, 504, 323 के तहत मामला दर्ज किया था। मनोरमा का किसान को गन दिखाकर धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था। पिछले कुछ दिनों से मनोरमा फरार थी। वहीं, किसान को गन दिखाकर धमकाने के मामले में IAS पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर को भी आरोपी बनाया गया है।

पूजा की मां का वीडियो हुआ था वायरल

कुछ दिन पहले पुणे पुलिस ने पूजा खेडकर की मां को एक नोटिस जारी कर अगले 10 दिनों के अंदर जवाब देने के लिए कहा था। दरअसल, मनोरमा खेडकर का एक वीडियो कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था। इस वीडियो में पूजा खेडकर की मां मनोरमा किसानों से बात करते हुए पिस्तौल लहराते हुए दिख रही थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। किसानों से बात करते समय पूजा खेडकर के हाथ में पिस्तौल दिख रहा था। इस दौरान पूजा की मां के साथ कुछ बॉडीगार्ड्स भी थे।

पूजा के पिता दो बार हो चुके हैं निलंबित  

वहीं, ये भी जानकारी सामने आई है कि पूजा खेडकर के पिता पर भी पहले भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। उन्हें दो बार निलंबित किया जा चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिलीप खेडकर को रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से दो बार निलंबित किया गया था। दिलीप खेडकर को पहली बार 2018 में निलंबित किया गया था। उन्हें फरवरी 2020 में महाराष्ट्र सिविल सेवा (आचरण) नियम और महाराष्ट्र सिविल सेवा (अनुशासन और अपील) नियम, साथ ही महाराष्ट्र जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) नियमों के तहत फिर से निलंबन का सामना करना पड़ा। रिश्वतखोरी और कई आरोपों में विभागीय जांच के परिणामस्वरूप निलंबन हुआ था। (इमरान खान के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।