1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. AI की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फांसी लगा कर दे दी जान, मौत से पहले डिलीट किया मोबाइल डेटा

AI की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फांसी लगा कर दे दी जान, मौत से पहले डिलीट किया मोबाइल डेटा

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 18, 2026 01:30 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 02:18 pm IST

महाराष्ट्र के पुणे में आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां AI की पढ़ाई कर रहे छात्र ने अपनी जान दे दी है। छात्र ने अपनी जान देने से पहले मोबाइल से पूरे डेटा को डिलीट कर दिया है।

Pune AI Student died suicide- India TV Hindi
पुणे में छात्र ने की आत्महत्या। Image Source : REPORTER

महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। दिघी क्षेत्र में रहने वाले 19 वर्षीय छात्र अथर्व विजय देशमुख ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। आइए जानते हैं कि छात्र की आत्महत्या के मामले में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, अथर्व अपनी मां के साथ गंगोत्री हॉस्पिटल के पास किराए के कमरे में रहता था, जबकि उसके पिता विश्रांतवाड़ी इलाके में रहते हैं। रविवार शाम करीब 7:30 बजे, जब उसकी मां किसी काम से घर से बाहर गई थीं, उसी दौरान अथर्व ने किचन में सीट बेल्ट के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब मां वापस लौटीं, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद ली। एक युवक खिड़की के रास्ते अंदर पहुंचा और दरवाजा खोला, जहां अथर्व फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर मां बेहोश हो गईं।

मोबाइल पूरी तरह फॉर्मेट किया

घटना की सूचना मिलते ही दिघी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल अथर्व को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान एक अहम बात सामने आई है कि आत्महत्या से पहले अथर्व ने अपना मोबाइल पूरी तरह फॉर्मेट कर दिया था, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

AI की पढ़ाई कर रहा था छात्र

बताया जा रहा है कि अथर्व वाघोली में स्थित एक प्रतिष्ठित कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई कर रहा था। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और माता-पिता गहरे सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश जारी है।

ये भी पढे़ं- Video: आवारा कुत्तों ने अकेली महिला को घेरकर नोच डाला, तड़पकर हुई मौत, CCTV में कैद हुई डरावनी घटना

पति ने पत्नी को ट्रेन के आगे धकेला, महिला की मौत, आरोपी नाबालिग बेटे के साथ फरार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।