1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 8वीं मंजिल की बालकनी से लटकी रही, फिर छूटा हाथ, पति से झगड़े के बाद लगाई छलांग; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

8वीं मंजिल की बालकनी से लटकी रही, फिर छूटा हाथ, पति से झगड़े के बाद लगाई छलांग; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

 Published : May 09, 2026 09:56 pm IST,  Updated : May 09, 2026 09:57 pm IST

पुणे में एक महिला ने पति से झगड़े के बाद बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से जानलेवा छलांग लगा दी। वह बालकनी की रेलिंग पकड़कर कुछ देर लटकी रही। लोग उसे बचाने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन पलक झपकते ही महिला का हाथ छूट गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

महिला ने 8वीं मंजिल से...- India TV Hindi
महिला ने 8वीं मंजिल से लगाई छलांग। Image Source : REPORTER INPUT

पुणे के तलेगांव MIDC इलाके से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां की एक पॉश सोसायटी में 'अर्बन लाइफ टावर' में रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि पति के साथ हुए झगड़े के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

पति से झगड़े के बाद प्रतिभा ने लगाई जानलेवा छलांग

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान प्रतिभा शंकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले प्रतिभा और उनके पति के बीच किसी बात को लेकर गहरा विवाद हुआ था। बहस इतनी बढ़ गई तो आवेश में आकर महिला ने बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। 8वीं मंजिल से गिरने के कारण महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मोबाइल में कैद हुई पूरी घटना

सोसायटी के ही एक अन्य व्यक्ति ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बालकनी की रेलिंग पकड़कर कुछ देर लटकी रही, आसपास के लोग उसे बचाने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन पलक झपकते ही महिला का हाथ छूट गया और वह सीधे नीचे जमीन पर आ गिरी।

सोसायटी में सन्नाटा, लोग सदमे में

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और क्या महिला को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। इस घटना के बाद पूरी सोसायटी में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग सदमे में हैं।

डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें।

या TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)

(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

(रिपोर्ट- समीर शेख)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।