1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई मामले ने पकड़ा तूल, अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया यह ट्वीट

महाराष्ट्र में पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई मामले ने पकड़ा तूल, अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया यह ट्वीट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 12, 2020 05:38 pm IST,  Updated : Sep 12, 2020 05:49 pm IST

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ''मैनें सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से बात की जिनपर मुंबई में गुंडों ने हमला किया था। मैनें उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पूर्व सैनिकों पर इस तरह के हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य और अपमानजनक हैं। मैं मदनजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''

Rajnath Singh speak to retired naval officer Madan Sharma attacked by hooligans in Mumbai- India TV Hindi
Rajnath Singh spoke to retired naval officer, Shri Madan Sharma who was attacked by hooligans in Mumbai Image Source : FILE

मुंबई: शिवसैनिकों की पिटाई से घायल हुए पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बातचीत की और उनका स्वास्थ्य जाना। राजनाथ सिंह ने उनसे बातचीत करने के बाद कहा, ''मैनें सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से बात की जिनपर मुंबई में गुंडों ने हमला किया था। मैनें उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पूर्व सैनिकों पर इस तरह के हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य और अपमानजनक हैं। मैं मदनजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''

इसके अलावा महाराष्ट्र में नौसेना के पूर्व अफसर मदन शर्मा से मारपीट करने वाले शिवसैनिकों को जमानत दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी और पूर्व नौसेना अफसर की बेटी ने मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, राज्य सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया कंटेंट को शेयर करने से शिवसैनिक नाराज थे और उन्होंने पूर्वे नौसेना अधिकारी मदन शर्मा को बुरी तरह पीट दिया। यह मामला मुम्बई के समता नगर पुलिस स्टेशन का है, यहीं FIR दर्ज कराई गई है। 

शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का कार्टून सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर गुस्साए शिवसैनिकों ने पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा के साथ मारपीट की। शिवसैनिकों की इस गुंडागर्दी को अभिनेत्री कंगना रनौत ने शर्मनाक बताया है।

बता दें कि हाल के दिनों में अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ विवाद को लेकर शिवसेना की काफी फजीहत हो चुकी है। मुंबई के बीएमसी अधिकारियों द्वारा कंगना रनौत के कार्यालय के कुछ हिस्सों को गिराने के एक दिन बाद, अभिनेत्री ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर '' सत्ता के दुरुपयोग '' का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा और घोषणा की कि उनकी आवाज दूर तक जाएगी। 

रनौत ने शिवसेना के नेतृत्व वाले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की गुंडों से तुलना करते हुए कई ट्वीट् पोस्ट किए, जिसमें राज्य सरकार को एक ‘‘मिलावटी सरकार’’ कहकर मराठी संस्कृति को याद करने की नसीहत दी गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि शिवसेना से टकराव के कारण महाराष्ट्र सरकार उन्हें निशाना बना रही है। कंगना के इन्हीं आरोपी के बीच अब शिवसेना इस नए विवाद में फंस गई है।

पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से शिवसैनिकों द्वारा की गई मारपीट को शिवसेना की गुंडागर्दी के रूप में देखा जा रहा है। मदन शर्मा के साथ जमकर मारपीट की थी, जिससे उनकी आंख पर काफी चोट लगी है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुजेज भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।