1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सीएम एकनाथ शिंदे के कार्यक्रम में जा रही थी बस, 40 फीट गहरी खाईं में जा गिरी, 2 महिलाएं घायल

सीएम एकनाथ शिंदे के कार्यक्रम में जा रही थी बस, 40 फीट गहरी खाईं में जा गिरी, 2 महिलाएं घायल

 Reported By: Rajesh Kumar Edited By: Avinash Rai
 Published : Oct 09, 2024 04:50 pm IST,  Updated : Oct 09, 2024 04:50 pm IST

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। यहां सीएम एकनाथ शिंदे के कार्यक्रम में जा रही एक बस 40 फीट गहरी खाईं में जा गिरी। इस घटना में दो महिलाओं को चोटें आई हैं।

road accident of bus in raigarh which going to CM Eknath Shinde program fell into a 40 feet deep dit- India TV Hindi
सीएम एकनाथ शिंदे के कार्यक्रम में जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला है। दरअसल माणगांव तहसील के मोरबे गांव में एक सड़क हादसा हुआ है। यहां मोरबे गांव में मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना के कार्यक्रम में महिलाओं को लेकर जा रही एक बस मांजरोडे घाट में 40 फीट नीचे गहरी खाईं में जा गिरी। इस घटना में दो महिलाएं घायल हो गई हैं। बता दें कि माणगांव में लाडकी बहिण योजना वाचनपूर्ति समारोह का आयोजन 9 अक्तूबर की दोपहर 3 बजे किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

40 फीट गहरी खाईं में गिरी बस

बता दें कि लाडकी बहिण योजना वाचनपूर्ति समारोह में शामिल होने के लिए रायगढ़, मुंबई और ठाणे से बसों के जरिए महिलाओं को मोरबे गांव लाया जा रहा है। यह घटना तब घटी जब माणगांव तालुका के रानवड़े गांव की महिलाएं एक बस में जा रही थीं। इस दौरान करीब दोपहर 12.45 बजे मांजरोडे गाट में करीब 40 फीट नीचे वह बिस जा गिरी। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, ब्रेक फेल होने की वजह इस हादसे के पीछे बताया जा रहा है। बता दें कि इस घटना में दो महिलाओं को चोट आई है। एक महिला के पैर में चोट आई है, जबकि दूसरी महिला बस की खिड़की से बाहर चली गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।