1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 Reported By: Saket Rai,  Atul Singh Edited By: Adarsh Pandey
 Published : May 15, 2024 12:38 pm IST,  Updated : May 15, 2024 12:38 pm IST

महाराष्ट्र के जलगांव के जामनेर में एक SRPF जवान ने खुद को मारकर आत्महत्या कर ली है। यह जवान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात था मगर 14 मई की देर रात उसने अपने पुश्तैनी घर में आत्महत्या कर ली।

मृतक प्रकाश कापड़े- India TV Hindi
मृतक प्रकाश कापड़े Image Source : INDIA TV

भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में एक SRPF जवान तैनात था जिसने बीती रात यानी 14 मई को अपने पैतृक गांव में आत्महत्या कर ली। उसने अपने पुश्तैनी घर में खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान प्रकाश कापड़े के रूप में हुई जिसने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच में लग चुकी है।

क्या है पूरा मामला?

प्रकाश कापड़े नाम का एक शख्स राजकीय रिजर्व पुलिस बल(SRPF) का जवान था जो भारत के पूर्व किक्रेटर सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात था। प्रकाश छुट्टी में अपने पैतृक घर गया था। जामनेर शहर में अपने पुश्तैनी घर में उसने कल यानी 14 मई की देर रात अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस ने क्या कुछ कहा?

इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि, यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है।

आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुका हैं। कुछ सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले की जांच स्वतंत्र तरीके से हो सकती है क्योंकि वह VVIP सुरक्षा में था। मृतक प्रकाश कापड़े के परिवार में उसके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी, दो नाबालिग बच्चे, एक भाई और कुछ अन्य सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें-

घाटकोपर होर्डिंग हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 16, मलबे के नीचे से मिलीं दो और लाशें

महिला के गले में गांठ की सर्जरी के दौरान बरती लापरवाही, बताया हार्ट अटैक से मौत; 5 साल बाद डीन सहित 11 डॉक्टरों पर FIR

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।