1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पालघर लिंचिंग के बाद अब महाराष्ट्र के नांदेड़ में लिंगायत समाज के साधू की हत्या, आरोपी फरार

पालघर लिंचिंग के बाद अब महाराष्ट्र के नांदेड़ में लिंगायत समाज के साधू की हत्या, आरोपी फरार

 Reported By: Rajiv Singh
 Published : May 24, 2020 12:42 pm IST,  Updated : May 24, 2020 12:42 pm IST

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक लिंगायत समाज के एक साधू की उनके आश्रम में निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई।

Sadhu murder, Lingayat Sadhu murdered, Lingayat Sadhu murder, Lingayat murder- India TV Hindi
Sadhu murdered inside his ashram in Nanded of Maharashtra. Image Source : INDIA TV

नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक लिंगायत समाज के एक साधू की उनके आश्रम में निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुद्र पशुपति महाराज नाम के इन साधू की हत्या का आरोप आश्रम के ही दूसरे साधू साईनाथ पर है। हत्या को अंजाम देने के बाद साईनाथ फरार हो गया। इसी बीच आश्रम कुछ ही दूरी पर स्थित एक स्कूल के पास एक और शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस अब दोनों घटनाओं की कड़ियों को जोडकर हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही है।

‘साधू को जगाकर उनकी हत्या कर दी’

घटना के बारे में इंडिया टीवी से बात करते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना शनिवार आधी रात की है। पुलिस ने बताया, ‘घटना के वक्त साधू रुद्र पशुपति महाराज सोए हुए थे। इसी दौरान आरोपी साईनाथ ने महाराज से दरवाजा खुलवाया और जबरन अंदर घुसकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने साधू के शव को कार में रखकर भागने की कोशिश की, लेकिन साधू के 2 सेवादारो के जाग जाने और गाड़ी फंसने के बाद वह फरार हो गया। सेवादारों ने आरोपी को पकड़न की कोशिश की थी लेकिन नाकाम रहे।’

बीजेपी ने सरकार पर बोला हमला
उन्होंने बताया, ‘थोड़ी देर ढूंढ़ने के बाद सेवादारों को साधू का शव गाड़ी की डिक्की में मिल गया।’ बता दें कि आश्रम से कुछ ही दूरी पर पवार नाम के 50 वर्षीय शख्स का शव मिला। पुलिस का कहना है कि यह शख्स हत्यारोपी साईनाथ का साथी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी साईनाथ और उसके पिता का क्रिमिनल बैकग्राउंड है और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। अब पुलिस साधू के हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस बीच बीजेपी ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि पालघर में लिंचिंग के बाद यह घटना दिखाती है कि महाराष्ट्र में संत समाज असुरक्षित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।