1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र सरकार को साधुओं का अल्टीमेटम, 1 नवंबर से खोलो मंदिर नहीं तो तोड़ेंगे ताले

महाराष्ट्र सरकार को साधुओं का अल्टीमेटम, 1 नवंबर से खोलो मंदिर नहीं तो तोड़ेंगे ताले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 28, 2020 01:04 pm IST,  Updated : Oct 28, 2020 01:10 pm IST

महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग कर रहे साधुओं ने राज्य सरकार को एक नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है।

महाराष्ट्र सरकार को साधुओं का अल्टीमेटम, 1 नवंबर से खोलो मंदिर नहीं तो तोड़ेंगे ताले - India TV Hindi
महाराष्ट्र सरकार को साधुओं का अल्टीमेटम, 1 नवंबर से खोलो मंदिर नहीं तो तोड़ेंगे ताले  Image Source : INDIA TV

मुंबई: महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग कर रहे साधुओं ने राज्य सरकार को एक नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। साधुओं ने कहा है कि एक नवंबर तक मंदिरों को खोलने की इजाजत दी जाए अन्यथा मंदिरों के ताले तोड़कर साधु संत अंदर दाखिल होंगे। आज साधुओं के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की और कहा कि पिछले सात महीने से मंदिर बंद हैं लेकिन हमारी बात कोई सुननेवाला नहीं है। साधुओं ने एक नवंबर मंदिर खोलने का अल्टीमेटम राज्य सरकार को दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।