1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. संजय राउत ने नेपाल प्रदर्शन को महाराष्ट्र से जोड़ा, शिवसेना ने जताया विरोध; कमिश्नर से करेंगे मुलाकात

संजय राउत ने नेपाल प्रदर्शन को महाराष्ट्र से जोड़ा, शिवसेना ने जताया विरोध; कमिश्नर से करेंगे मुलाकात

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Amar Deep
 Published : Sep 12, 2025 12:25 pm IST,  Updated : Sep 12, 2025 01:51 pm IST

संजय राउत ने नेपाल में हो रहे प्रदर्शन को भारत और महाराष्ट्र से जोड़ दिया है। इस घटना के बाद अब शिवसेना नेताओं का डेलिगेशन अब मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेगा।

संजय राउत ने एक्स पर किया पोस्ट।- India TV Hindi
संजय राउत ने एक्स पर किया पोस्ट। Image Source : PTI/FILE

हाल ही में पड़ोसी देश नेपाल में युवाओं के प्रदर्शन के बीच पीएम और राष्ट्रपति को इस्तीफा देना पड़ा। इस हिंसा के बाद अब महाराष्ट्र में संजय राउत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की, जिसके बाद अब शिवसेना के नेता आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए हैं। संजय राउत के इस बयान को लेकर शिवसेना के नेताओं का डेलिगेशन आज मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेगा। यह डेलिगेशन आज दोपहर 12:30 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचेगा। शिवसेना का आरोप है कि संजय राउत नेपाल हिंसा पर विवादित बयान देकर युवाओं को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। वह देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए उन पर मामला दर्ज किया जाए।

शिंदे गुट पर साधा निशाना

संजय राउत ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि महाराष्ट्र और देश में नेपाल जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। जैसे ही मैंने कहा कि नेपाली युवाओं की लड़ाई भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ है, महाराष्ट्र के शिंदे समूह ने मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। आज यही बेवकूफ लोग पुलिस कमिश्नर से मिलकर मेरे खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ये लोग डरे हुए हैं! भ्रष्टाचार से पैसा और सत्ता हासिल कर भी लें, तो भी नेपाल के जैसा हाल होगा; ये डर अच्छा है! नेपाल के युवाओं ने क्रांति का रास्ता दिखाया, भ्रष्ट शासकों को सड़कों पर लाया। इससे शिंदे के सभी लोग भयभीत हो जाएंगे! जय हिंद, जय महाराष्ट्र, भारत माता की जय!

महाराष्ट्र और भारत में नेपाल जैसे हालात

एक अन्य पोस्ट में संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र और भारत में नेपाल जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। नेपाली युवा भ्रष्टाचार और तानाशाही से लड़ रहे हैं। एकनाथ शिंदे समूह ने मेरे खिलाफ यह कहने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वे डरे हुए हैं! भ्रष्टाचार सत्ता लाता है, लेकिन नेपाल की क्रांति रास्ता दिखाती है। जय हिंद! जय महाराष्ट्र! भारत माता की जय!"

यह भी पढ़ें-

Exclusive: राहुल गांधी से क्यों हुई तू-तू मैं-मैं? दिनेश प्रताप सिंह ने INDIA TV को बताई बहस की हकीकत; यहां जानें

कांग्रेस ने फिर किया PM मोदी की मां का अपमान! BJP-JDU ने कहा- 'बदला लेगा बिहार'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।