1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: CM फडणवीस आदित्य ठाकरे की गुपचुप हुई मुलाकात? एक ही होटल पहुंचे दोनों, तीन घंटे रहे

महाराष्ट्र: CM फडणवीस आदित्य ठाकरे की गुपचुप हुई मुलाकात? एक ही होटल पहुंचे दोनों, तीन घंटे रहे

 Reported By: Rajesh Kumar Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jul 19, 2025 10:16 pm IST,  Updated : Jul 19, 2025 11:04 pm IST

महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सीएम देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे मुंबई के एक ही होटल में थे। दोनों तीन घंटे तक एक ही होटल में साथ रहे।

सीएम फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे- India TV Hindi
सीएम फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे Image Source : REPORTERS IMAGE

मुम्बई के सोफिटेल होटल में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे के मुलाकात की खबर सामने आ रही है। दोनों तीन घंटे तक सोफिटेल में मौजूद थे। मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे होटल से निकलते हुए दिखाई दिए। हालांकि सीएम देवेंद्र फडणवीस के दफ़्तर से बताया गया कि सीएम सोफिटेल होटल में मौजूद हैं। लेकिन आदित्य ठाकरे से कोई मुलाकात नहीं हुई है। बताया गया है कि सीएम किसी और कार्यक्रम के लिए होटल में आये हैं जबकि आदित्य अपने दोस्तों के साथ होटल में मौजूद थे। आदित्य ठाकरे जिस गेट से बाहर निकले, सीएम फडणवीस होटल के दूसरे गेट से निकलकर बाहर गए।

देखें वीडियो

महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज

इन दिनों महाराष्ट्र में सियासत में गरमाहट देखने को मिल रही है। राज ठाकरे ने कई साल बाद अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे से हाथ मिलाया। इसके बाद विधान परिषद में सीएम फडणवीस ने शिवसेना यूबीटी के मुखिया उद्धव ठाकरे को सरकार में आने का ऑफर दे दिया। इसपर सियासत गरमाई तो उद्धव ने कहा ये हंसी मजाक की बात है इसे हंसी मजाक की ही तरह लीजिए। 

उद्धव-फडणवीस की मुलाकात, अटकलें जारी

ऐसे में फडणवीस की बात को लोग दो तरह से ले रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा था कि फडणवीस ने तो दिल की बात कह दी। तो कुछ ने कहा ये सब हंसी मजाक होगा। लेकिन फडणवीस के बयान पर राजनीति में अटकलबाजी का दौर जारी है। ये अभी चल ही रहा था कि उद्धव ठाकरे और फडणवीस की एक 20 मिनट की मुलाकात हुई और अटकलों को हवा मिल गई। हालांकि शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा था कि उद्धव ठाकरे मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद को लेकर चर्चा करने गए थे। बता दें कि उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद के अध्यक्ष राम शिंदे के कक्ष में सीएम फडणवीस से मुलाकात की थी, जो लगभग आधे घंटे तक चली थी।

ये भी पढ़ें:
महाराष्ट्र में हो क्या रहा है? 'डूबो डूबोकर मारेंगे', अब कांग्रेस नेता ने कहा-'ईंट का जवाब पत्थर से दो, क्योंकि...'

उद्धव जाएंगे भाजपा के साथ? MVA को लेकर दिया बड़ा बयान-'तो साथ रहने का कोई मतलब नहीं बनता'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।